10 स्वर्ण समेत 19 पदक:दिखा भारतीय युवाओं का दम; प्रधानमंत्री मोदी ने एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स टीम को दी बधाई – Pm Modi Congratulates Indian Team After 19-medal Haul At Asian U20 Athletics Championships


भारत ने 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य सहित कुल 19 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा एथलीटों को बधाई देते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन देश की युवा प्रतिभा, दृढ़ता और उत्कृष्टता का प्रतीक है।


PM Modi Congratulates Indian Team After 19-Medal Haul at Asian U20 Athletics Championships

पीएम मोदी ने एथलीटों को बधाई दी
– फोटो : IANS



विस्तार

भारत ने 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक अपने नाम किए। भारतीय दल ने 10 स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। मेजबान चीन 25 पदकों और 14 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि जापान 18 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन की देशभर में सराहना हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर भारतीय दल को बधाई दी।



Leave a Comment