The Great Grand Superhero Chand Mera Dil And Karuppu Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala


सिनेमाघरों में हाल ही में जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने दस्तक दी है। सिनेमाघरों में बॉलीवुड की फिल्में, ‘पति-पत्नी और वो दो’ और ‘चांद मेरा दिल’ पहले से चल रही हैं। वहीं साउथ की फिल्में ‘करुप्पु’ और ‘दृश्यम 3’ भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि रविवार को कौन सी फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।




The great grand superhero chand mera dil and karuppu box office collection

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो फिल्म रिव्यू
– फोटो : सोशल मीडिया


‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’

नई रिलीज हुई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने तीसरे दिन यानी रविवार को 56 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले इसने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। पहले दिन फिल्म ने 25 लाख रुपये से खाता खोला था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.31 करोड़ रुपये हो गया है। यह 29 मई 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी। ये बच्चों की फिल्म है, जो एलियंस और सुपरहीरो पर आधारित है।


The great grand superhero chand mera dil and karuppu box office collection

चांद मेरा दिल
– फोटो : इंस्टाग्राम


‘चांद मेरा दिल’

लक्ष्य और अनन्या पांडे की अदाकारी वाली फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से यह फिल्म ज्यादा खास कमाल नहीं दिखा पाई है। रविवार को इसने 1.80 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 24.32 करोड़ रुपये हो गया है।

आईपीएल जीत के जश्न में डूबे अनुष्का-विराट, 10 तस्वीरों में देखें दोनों ने कैसे मनाई खिताब जीतने की खुशी


The great grand superhero chand mera dil and karuppu box office collection

पति पत्नी और वो दो
– फोटो : यूट्यूब


‘पति पत्नी और वो दो’

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ भी बॉक्स ऑफिस पर अब सुस्त हो गई है। फिल्म ने रविवार को दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 46.97 करोड़ रुपये हो गया है।


The great grand superhero chand mera dil and karuppu box office collection

दृश्यम 3 ट्रेलर रिलीज
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


‘दृश्यम 3’ 

मोहनलाल की अदाकारी वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रविवार को 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 96.75 करोड़ रुपये हो गया है।



Leave a Comment