2026 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले Lionel Messi हार सकते हैं गोल्डन बूट अवार्ड; जानिए क्यों


लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे फीफा विश्व कप 2026 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। दोनों ने 8-8 गोल किए हैं. फ्रांस खिताबी रेस से बाहर हो चुकी है जबकि अर्जेंटीना लगातार दूसरे संस्करण खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है. अभी सबसे ज्यादा गोल करने वाली टेबल में लियोनेल मेसी टॉप पर हैं, लेकिन फिर भी अभी उनका गोल्डन बूट अवार्ड कंफर्म नहीं है. ये अवार्ड उनसे एक बार फिर दूर हो सकता है.

लियोनेल मेसी फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं, पिछले संस्करण उनकी टीम ने खिताब भी जीता था. हालांकि आपको जानकार हैरानी होगी कि वह कभी भी गोल्डन बूट अवार्ड नहीं जीते हैं, जो संस्करण में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलता है. इस बार वह इस अवार्ड के बेहद करीब खड़े हैं, लेकिन कहीं मेसी का सपना टूट न जाए. कौन उनसे आगे निकल सकता है?

लियोनेल मेसी और फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे के 8-8 गोल हैं. सेमीफाइनल से पहले एम्बाप्पे पहले नंबर पर थे, दोनों के गोल बराबर थे लेकिन असिस्ट के मामले में एम्बाप्पे आगे थे। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मेसी ने 2 असिस्ट किए, वह एम्बाप्पे से आगे आ चुके हैं और पहले नंबर पर आ गए. बेशक एम्बाप्पे की टीम खिताबी रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन उनका एक मैच बचा हुआ है.

यह भी पढ़ें- Spain vs Argentina फाइनल से पहले शकीरा ने लियोनेल मेसी को लेकर क्या कहा, Antonela ने भी किया रियेक्ट

सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीमें फ्रांस और इंग्लैंड नंबर-3 पोजीशन के लिए भिड़ेंगी. ये मुकाबला भारतीय समयनुसार शनिवार रात 12:30 बजे से शुरू होगा। एम्बाप्पे के पास मौका होगा एक गोल करके मेसी से आगे निकलने का, वह असिस्ट से भी अर्जेंटीना स्टार को पीछे छोड़ सकते हैं.

अगर इंग्लैंड के खिलाफ किलियन एम्बाप्पे कोई गोल नहीं कर पाए या असिस्ट के मामले में मेसी को पीछे नहीं छोड़ते तो फिर लगभग तय हो जाएगा कि गोल्डन बूट मेसी के नाम होगा. जबकि अगर आज एम्बाप्पे आगे हो जाते हैं तो फिर मेसी का फाइनल में रिकॉर्ड तय करेगा कि गोल्डन बूट कौन जीतेगा.

यह भी पढ़ें- FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर छाए ये 5 फुटबॉलर, एक के फॉलोअर्स हुए डबल



Leave a Comment