विराट कोहली ने 6 छक्के जड़ने वाले महान क्रिकेटर को दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या लिखा?, Cricket Hindi News


क्रिकेट की दुनिया के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली ने सर गैरी सोबर्स के निधन पर दुख व्यक्त किया है और एक्स पर श्रद्धांजलि दी है। उनके साथ अन्य क्रिकेट जगत के लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), वेस्टइंडीज और दुनिया भर के क्रिकेटरों ने महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का अपने-अपने अंदाज़ में उन्हें श्रद्धांजलि दी। 17 जुलाई को 89 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था, जिसकी पुष्टि उनके बेटे ने की थी। सोबर्स को हमेशा उस उपलब्धि के लिए याद किया जाएगा जो उन्होंने 1968 में स्वानसी के ग्लैमोरगन के सेंट हेलेन्स मैदान में हासिल की थी, जब वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार छह गेंदों के एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे, लेकिन उनके लंबे और शानदार करियर में उनकी उपलब्धियां असंख्य थीं।

विराट कोहली ने इन शब्दों से दी श्रद्धांजलि

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक्स के जरिए सोबर्स निधन पर संवेदना व्यक्त की और उन्हें इतिहास के महानतम क्रिकेटरों और ‘हॉल ऑफ फेमर’ के रूप में याद किया। वहीं भाारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड( बीसीसीआई) ने उनके सम्मान में एक विशेष वीडियो साझा किया, जिसमें भारतीय सितारों (जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा) को सर गैरी के सामने एक फैन की तरह मिलते हुए देखा जा सकता है। क्रिकेट की दुनिया के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की और महान क्रिकेटर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- “क्रिकेट ने अपने सबसे महान खिलाड़ियों में से एक को खो दिया है। सर गारफील्ड सोबर्स, आपको श्रद्धांजलि। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।” विराट कोहली के अलावा क्रिकेट जगत की अन्य हस्तियों ने गैरी सोबर्स के निधन पर दुख व्यक्त किया और अपनी संवेदना जाहिर की। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज रहे ब्रायन लारा ने सोशल मीडिया मंच इंस्ट्राग्राम पर गैरी सोबर्स की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “हमारे सबसे महान खिलाड़ी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके परिवार के उन सभी सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, जो हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहे और उन्हें ज़रूरत के समय ज़रूरी हिम्मत दी। ईश्वर उन्हें इस बेहद कठिन समय में हिम्मत और शांति प्रदान करे।”

कपलि देव, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ने क्या कहा?

भारत को 1983 में पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने सर गैरी सोबर्स को क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बताते हुए कहा कि क्रिकेट को समझने वाला हर व्यक्ति सोबर्स का मुरीद है। वे इस खेल के इतिहास में पैदा हुए सबसे शानदार क्रिकेटर्स में से एक थे। वह जिस अंदाज में क्रिकेट खेलते थे, उसने मेरे जैसे कई खिलाड़ियों को प्रेरित किया और आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। उनके रिकॉर्ड्स आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। सोबर्स का जाना खेल जगत के लिए एक ऐसा खालीपन है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। सुनील गावस्कर ने महान भारतीय बल्लेबाज ने उन्हें क्रिकेट का “सबसे चमकदार हीरा”। उन्होंने कहा कि मैदान के अंदर और बाहर सोबर्स एक पूर्ण सज्जन थे। वीरेंद्र सहवाग ने पूर्व सलामी बल्लेबाज ने सोबर्स को याद करते हुए लिखा कि ‘ऑलराउंडर’ शब्द असल में उन्हीं के लिए बनाया गया था। उन्होंने सोबर्स के बाएं हाथ की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और अविश्वसनीय रिकॉर्ड्स की सराहना की।



Leave a Comment