3 मैच खेलकर वैभव सूर्यवंशी हुए ड्रॉप, संजू सैमसन की हुई वापसी; सूर्यांश शेडगे को मिला मौका, Cricket Hindi News


भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने दो बदलाव किए हैं। वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर सूर्यांश शे़डगे को मौका मिला है।

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी मैच से ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी हुई है, जिन्हें पहले मैच के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। भारत ने साउथैम्पटन में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयस अय्यर ने टी20 इंटरनेशनल में लगातार सातवीं बार टॉस जीती है। इस मैच में भारत ने दो बदलाव किए हैं। स्टार ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मौका मिला है। भारतीय टीम इस सीरीज में 0-3 से पीछे चल रही है।

पांचवें मैच में भारत ने किए बदलाव

भारतीय टीम ने पांचवें और आखिरी मैच में दो बदलाव किए हैं। ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को वॉशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किया गया है। अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन को वैभव सूर्यवंशी की जगह मौका दिया गया है। वैभव ने तीन मैचों में सिर्फ 42 रन बनाए और इस वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया है। संजू सैमसन को आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में सस्ते में पवेलियन लौट जाने के बाद बाहर कर दिया गया। हालांकि टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर काफी सवाल उठे थे।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का टॉस 45 मिनट देर से हुआ क्योंकि भारतीय टीम की बस ट्रैफिक जाम में फंस गई थी। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होना था, लेकिन भारतीय टीम की बस साउथम्प्टन के भारी ट्रैफिक में फंस गई। टीम के साथ बड़ी संख्या में दर्शक भी जाम में फंसे रहे। बाद में भारतीय टीम की बस के रोज बाउल स्टेडियम पहुंचने के दृश्य सामने आए।

मैच रेफरी ने टॉस में देरी करने का फैसला किया ताकि खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने से पहले वार्म-अप के लिए पर्याप्त समय मिल सके। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:15 बजे हुआ, जबकि मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे हुई। गौरतलब है कि पिछले वर्ष इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए एक वनडे मैच के दौरान भी खिलाड़ियों को लंदन के ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा था। उस समय हैरी ब्रूक और उनके साथी खिलाड़ी साइकिल से स्टेडियम पहुंचे थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टं



Leave a Comment