4 हजार करोड़ में बनी ‘रामायण’, रणबीर कपूर की फिल्म पर आशुतोष राणा को भरोसा, बोले- सब राम के बच्चे – ranbir kapoor ramayana trailer cbfc certificate actor ashutosh rana reacts trolling vfx tmovj


रणबीर कपूर की रामायण एक बार फिर चर्चा में आ गई है. 18 जुलाई को दिल्ली में इसका ग्रैंड इवेंट रखा गया है, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट शामिल होकर अपने प्रमोशन की शुरुआत करेगी. फिर 24 जुलाई को सैन डिएगो में कॉमिक-कॉन के अंदर रामायण का ट्रेलर वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा. 

रामायण फिल्म पर काफी समय से बातचीत जारी है. जबसे इसका पहला टीजर सामने आया, तबसे लोग डरे हुए हैं कि कहीं ये फिल्म भी खराब ना निकल जाए. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा इसपर 4000 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं. ऐसे में फैंस को इससे बड़ी उम्मीदें हैं. 

रामायण में रणबीर पर बोले आशुतोष राणा

कुछ समय पहले एक्टर आशुतोष राणा ने TV9 भारतवर्ष से बातचीत में रणबीर वाली रामायण पर अपनी बात रखी थी. आशुतोष राणा एक थिएटर प्ले में रावण की भूमिका निभाते हैं. ऐसे में उन्होंने इस 4000 करोड़ में बन रही रामायण पर अपना पक्ष रखा. उनका कहना है कि फिल्म रिलीज हो जाने से पहले इसपर कोई गलत सोच रखना सही नहीं. 

जब आशुतोष राणा से पूछा गया कि क्या रणबीर, भगवान राम की भूमिका पूरी शिद्दत के साथ निभा पाएंगे? तो उन्होंने कहा- क्यों नहीं निभा पाएंगे. हमें क्यों किसी व्यक्ति पर, जबतक उसका काम सामने आया नहीं है, उसकी आलोचना करनी चाहिए? एक बार आ जाए, देख लें और पूरा देख लें, उसके बाद हमें और आपको उसकी समीक्षा (रिव्यू) करने का मौका मिलता है. लेकिन हम ये अनुमान लगाकर बैठ गए हैं कि रोल नहीं निभा पाएंगे, क्यों नहीं निभा सकेंगे? उसी शिद्दत से निभाएंगे. 

‘सब तो राम के बच्चे हैं. इस देश का कौनसा बच्चा है, राम तो इस देश के चित-चरित्र-चिंतन में बसे हुए हैं. अंतर इतना है कि सबकी अलग-अलग सोच है. मुझे तो पूरा विश्वास है. जो शिद्दत एक्टर्स के अंदर एक्टिंग के लिए होती है, वो रणबीर में भी है.’

फिल्म रामायण की बात करें, तो वो इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी. इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं हुई है. इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रावण का रोल कन्नड़ स्टार यश प्ले कर रहे हैं. वहीं सीता के किरदार में साई पल्लवी, ‘हनुमान’ सनी देओल और ‘लक्ष्मण’ रवि दुबे निभा रहे हैं.

—- समाप्त —-



Leave a Comment