Sarkari Naukri July 2026: जुलाई की 10 बड़ी भर्तियां, इसी महीने बंद हो जाएगी सभी की एप्लिकेशन विंडो, चेक कर लें पूरी लिस्ट – 10 govt jobs in july apply online uppsc pcs pre aiims cre sbi po indian navy up bihar railway sarkari naukri form for this month


10 Govt Jobs 2026 List July: नया महीना जुलाई शुरू हो गया है। ऐसे में इस महीने आपके लिए अलग-अलग जगहों पर बड़ी भर्तियां निकली हुई हैं। एसबीआई पीओ से लेकर इंडियन नेवी, यूपी आंगनवाड़ी, रेलवे टेक्नीशियन जैसी 10 भर्तियों के आवेदन की विंडो इसी महीने बंद हो जाएगी।

july 10 jobs list 2026
जुलाई की बड़ी भर्तियां, (फोटो क्रेडिट- Istock)
July Sarkari Naukri Form 2026: गवर्नमेंट जॉब की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जुलाई का महीना काफी अहमियत रखता है। इस महीने यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गनाइजर, इंडियन नेवी, बैंक ऑफिसर, एसबीआई पीओ, यूपीपीएससी प्री, यूपी आंगनवाड़ी, आरआरबी टेक्नीशियन समेत 10 बड़ी भर्तियों निकली हुई हैं। जो अभ्यर्थी जिस भी भर्ती के लिए योग्य हैं, वो ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। सबकी अंतिम तिथि जुलाई यानी इसी महीने में हैं, ऐसे में एप्लिकेशन विंडो बंद होने से पहले ही फटाफट एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा कर लें। यहां 10 भर्तियों की पूरी लिस्ट पदों की संख्या और लास्ट डेट की जानकारी के साथ दी गई है।

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026

रेलवे में 6557 पदों पर टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-3 ओपन लाइन के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए है। जो अभ्यर्थी रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती बड़ा मौका हो सकती है। टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के लिए फिजिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इंस्ट्रूमेंटेशन में बैचलर की डिग्री या बीएससी/बीटेक/बीई वाले अप्लाई कर सकते हैं।

वहीं टेक्निकल ग्रेड 3 ओपन लाइन के लिए 10वीं पास और संबंधित फील्ड में NCVT/SCVT से आईटीआई मांगी गई है। शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30-33 वर्ष होनी चाहिए। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 29 जुलाई है। इसी डेट तक एप्लिकेशन फीस भी भरी जा सकती है। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 500/- रुपये, एससी/एसटी/पीएच को 250/- एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। अगर आप स्टेज I सीबीटी क्लियर करते हैं, तो एससी/एसटी/पीएच अभ्यर्थियों को पूरी फीस और अन्य कैंडिडेट्स को 400 रुपये फीस रिफंड कर दी जाएगी। (फोटो क्रेडिट- Pexels)

यूपीपीएससी प्री परीक्षा 2026

यूपीपीएससी प्री परीक्षा 2026

यूपी में अधिकारी बनने का भी सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए है। डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, सहायक नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान, जिला परिवीक्षा अधिकारी, विपणन अधिकारी मंडी परिषद समेत विभिन्न पद भरे जाएंगे। करीब 500 पदों पर वैकेंसी हैं।

इस भर्ती में भाग लेने के लिए योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 125 रुपये और एससी/एसटी को 65 रुपये एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरनी होगी। (फोटो क्रेडिट- Magnific)

SBI PO भर्ती 2026

SBI PO भर्ती 2026

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पीओ (PO) के 1500 पदों पर भर्ती निकाली है। जो अभ्यर्थी बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वो इस मौके को छोड़ने की गलती बिल्कुल ना करें। आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। इसके अलावा आवेदकों की न्यूनतम उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।

रिजर्व कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। बैंक पीओ की रेगुलर 1446 और बैकलॉग वैकेंसी 54 हैं। एसबीआई पीओ भर्ती में लास्ट डेट 8 जुलाई 2026 तक ibpsreg.ibps.in ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। वहीं इसका प्रीलिम्स एग्जाम अगस्त और मेंस सितंबर 2026 में हो सकता है। आपको इसी हिसाब से अपनी तैयारी करनी होगी। (फोटो क्रेडिट-Magnific)

एम्स-CRE 5 भर्ती 2026

एम्स-CRE 5 भर्ती 2026

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) में ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न नॉन फैकल्टी पदों को भरने के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE) के आवेदन लिए जा रहे हैं। जिसके जरिए असिस्टेंट डायटीशियन, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर आदि पोस्ट पर 1484 वैकेंसी भरी जाएंगे। ऐसे में जो भी उम्मीदवार एम्स में नौकरी पाना चाहते हैं, वो सीआरई-5 का फॉर्म लास्ट डेट 3 जुलाई 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

जनरल/ओबीसी अभ्यर्थियों कैंडिडेट्स को ₹3000/- और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को यह फॉर्म रने के लिलए 2400/- रुपये एप्लिकेशन फीस जमा करनी होगी। एम्स सीआरई कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक (टेटेंटिव) आयोजित की जा सकती है। (फोटो क्रेडिट- Magnific)

UP आंगनवाड़ी भर्ती 2026

UP आंगनवाड़ी भर्ती 2026

12वीं पास महिलाओं के लिए यूपी के बागपत, कन्नौज, बिजनौर, मेरठ कानपुर नगर और ललितपुर जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर की भर्ती निकली हुई है। 1160 रिक्तियां भरी जाएंगी। ऐसे में जो महिलाएं आंगनवाड़ी से जुड़ना चाहती हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर अप्लाई कर सकते हैं। डिस्ट्रिक्ट वाइज अंतिम तिथि अलग-अलग है।

ललितपुर वर्कर के लिए अंतिम तिथि 9 जुलाई, कानपुर नगर और बिजनौर 15 जुलाई, कन्नौज और बागपत 16 जुलाई और मेरठ में आंगनवाड़ी भर्ती के लिए लास्ट डेट 17 जुलाई 2026 तक फॉर्म फिल किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया में किसी तरह की लिखित परीक्षा को शामिल नहीं किया गया है। मेरिट बेस पर योग्य कैंडिडेट्स चुने जाएंगे। (फोटो क्रेडिट- www.upanganwadibharti.in)

UPSSSC प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गनाइजर भर्ती 2026

UPSSSC प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गनाइजर भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 295 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (अवैतनिक विभागीय कर्मचारी वर्ग के लिए इण्टरमीडिएट) और पीईटी 2025 का स्कोरकार्ड है वो अप्लाई कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर 16 जून से आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जिसकी लास्ट डेट 6 जुलाई 2026 तय की गई है। इस दौरान अभ्यर्थी कभी भी फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की फीस सभी वर्गों के लिए 25 रुपये है। (फोटो क्रेडिट- Magnific)

BOI ऑफिसर भर्ती 2026

BOI ऑफिसर भर्ती 2026

​बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर के 779 पदों पर वैकेंसी घोषित की हैं। जिन उम्मीदवारों का सपना बैंक में सरकारी नौकरी पाने का है, उनके लिए यह बड़ी मौका हो सकता है। फॉर्म भरने के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट वाइज 3 साल से 7 साल का अनुभव मांगा गया है। इसके अलावा कैंडिडेट्स की एज लिमिट न्यूनतम 25 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। फॉर्म भरने के लिए आवेदन करने का लिंक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तक ओपन रहेगा। (फोटो क्रेडिट- Magnific)

इंडियन नेवी SSC ऑफिसर वैकेंसी 2026

इंडियन नेवी SSC ऑफिसर वैकेंसी 2026

​इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) जून 2027 (AT 27) कोर्स के फॉर्म निकाले हैं। अविवाहित महिला और पुरुष अभ्यर्थी जो नौसेना में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा मौका हो सकता है। नेवल ऑपरेशंस ऑफिसर्स, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC), लॉजिस्टिक्स, एजुकेशन, इंजीनियरिंग ब्रांच, सब्मरीन टेक इंजीनियरिंग, नेवल कंस्ट्रक्टर, सब्मरीन टेक इलेक्ट्रिकल और एग्जीक्यूटिव ब्रांच में 275 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिसके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 तक फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। कोई आवेदन शुल्क नहीं है। (फोटो क्रेडिट-Pexels)

राजस्थान CET 2026

राजस्थान CET 2026

राजस्थान में फॉरेस्ट गार्ड, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड-II, जमादार ग्रेड-II, कॉन्स्टेबल, क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए समान पात्रता परीक्षा (CET) (सीनियर सैकण्डरी लेवल)-2026 के आवेदन शुरू किए गए हैं। जो अभ्यर्थी आने वाले दिनों में इन बड़ी सरकारी भर्तियों में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें सीईटी परीक्षा देनी होगी। इसके बाद ही वो इनका फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे।

राजस्थान सीटीई 2026 में लास्ट डेट 23 जुलाई 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। ध्यान रखें कि यह एक पात्रता परीक्षा है, इसके बाद आपको नौकरी के लिए संबंधित भर्ती की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार या दोनों में शामिल होना होगा। (फोटो क्रेडिट- Magnific)

BPSSC कंपनी कमांडर भर्ती 2026

BPSSC कंपनी कमांडर भर्ती 2026

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (UPSSC) ने होमगार्ड कैटेगिरी में कंपनी कमांडर की वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 65 वैकेंसी हैं। जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 तक अप्लाई किया जा सकता है। कैंडिडेट ने ग्रेजुएशन की हो। पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम हाइट 165 सेमी, ओबीसी, एससी, एसटी लड़कों की ऊंचाई 160 सेमी और सभी वर्गों की महिलाओं की लंबाई 155 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा सीना और वजन के भी नियम तय किए गए हैं। (फोटो क्रेडिट-Pexels)

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें