Weekly 7 Govt Jobs 2026: हफ्ते की 7 बड़ी भर्तियां, 21 जून तक आवेदन करने का मौका, बंद हो रही एप्लिकेशन विंडो – 7 sarkari naukri form 15 to 21 june 2026 last date to apply online govt jobs list this week


Government Jobs 2026 Form Last Date: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए यह हफ्ता बेहद अहम है। एफकैट, नेवी, रेलवे, हाई कोर्ट समेत विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकली हैं, जिसकी लास्ट डेट 21 जून तक या इससे पहले ही समाप्त हो रही है। ऐसे में फटाफट एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा कर लें।

weekly top 7 jobs 2026
हफ्ते की 7 जॉब्स 2026, (फोटो क्रेडिट- Istock)
Weekly Govt Jobs Last date 2026 June Month: जून के नए हफ्ते की शुरूआत हो रही है। अगर आप सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस सप्ताह कई बड़ी भर्तियों में आवेदन की विंडो बंद होने वाली है। एफकैट, नेवी, यूपीएसएसएससी, रेलवे, हाई कोर्ट, बिहार पुलिस समेत विभिन्न भर्तियों में अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक आ गई है। अगर आप इनमें से किसी भी भर्ती की प्रिपरेशन कर रहे हैं, लेकिन फॉर्म नहीं भर पाए तो तैयारी करने का कोई लाभ नहीं होगा। क्योंकि आप भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा ही नहीं बन पाएंगे। ऐसे में फटाफट यहां दी गई लिस्ट में अंतिम तिथि की डिटेल्स देखकर फॉर्म भरने का प्रोसेस फटाफट पूरा कर लें।

UPSSSC लोअर पीसीएस भर्ती 2026

UPSSSC लोअर पीसीएस भर्ती 2026

यूपी में अधिकारी बनने का शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा लोअर पीसीएस भर्ती के फॉर्म लिए जा रहे हैं। इस भर्ती में सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (ग्रेजुएट लेवल) मुख्य परीक्षा के जरिए चयन होगा। राज्य के निदेशालय कोषागार, सहकारी समितियां, कृषि उत्पादन मंडी, नगर निकाय निदेशालय और अन्य विभागों में 2516 पदों पर भर्ती होगी।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का ग्रेजुएट होना चाहिए, साथ में पीईटी 2025 का स्कोर कार्ड होना भी आवश्यक है। कुछ पदों के लिए अलग योग्यता भी मांगी गई है। आवेदकों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं फॉर्म भरने के दौरान आपको 25 रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। आवेदन की लास्ट डेट 18 जून है।(फोटो क्रेडिट- magnific)

AFCAT 02/2026 फॉर्म लास्ट डेट

AFCAT 02/2026 फॉर्म लास्ट डेट

इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर बनना चाहते हैं, तो एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) इसका बेहतरीन रास्ता है। अभी इसके फॉर्म भी निकले हुए हैं। AFCAT 02/2026 के जरिए फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल, नॉन टेक्निकल) दोनों ब्रांचों में 379 पदों वैकेंसी निकाली गई हैं। ऐसे में जो भी कैंडिडेट्स वायुसेना में भर्ती होने के इच्छुक हैं, वो अप्लाई कर सकते हैं। एप्लिकेशन की विंडो 19 जून को बंद हो रही है। इस तारीख तक या इससे आप कभी भी आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर फॉर्म भर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट- Pexels)

बिहार पुलिस ASI भर्ती 2026

बिहार पुलिस ASI भर्ती 2026

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा सहायक अवसर निरीक्षक (तकनीकी) के पदों पर आवेदन लिए जा रहे हैं। जो अभ्यर्थी पुलिस की सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण हो सकती है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 22 पदों पर वैकेंसी आई है।

जिन अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलीटेक्निक संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स एंव कम्युनिकेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंव टेली कम्युनिकेशन/ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रीकल एंव इलेक्ट्रॉनिक्स में से किसी एक विषय में तीन सालों का डिप्लोमा कोर्स में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल हों। (एससी/एसटी सदस्यों के लिए 45 प्रतिशत अंक भी मान्य होंगे), वो अप्लाई कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट- Pexels)

इंडियन नेवी बीटेक एंट्री 2026

इंडियन नेवी बीटेक एंट्री 2026

​इंडियन नेवी में जेईई मेन 2026 वालों के लिए स्पेशल एंट्री निकली है। नेवी ने 10+2 बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम (परमानेंट कमीशन) कोर्स -जनवरी 2027 के लिए 60 रिक्तियां घोषित की हैं। जिन कैंडिडेट्स ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ (PCM) स्ट्रीम में न्यूनतम 70 प्रतिशत कुल नंबर हासिल किए हैं। साथ में उनके 10वीं और 12वीं में 50 प्रतिशत अंक हों और जेईई मेन 2026 (बीई/बीटेक) एग्जाम क्वलिफाई किया हो, वो अप्लाई कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को बिना किसी लिखित परीक्षा के जेईई रैंक के आधार पर एसएसबी शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। नौसेना की इस एंट्री में अभ्यर्थी लास्ट डेट 18 जून 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट- Pexels)

यूपी सेवायोजन विभाग MTS भर्ती 2026

यूपी सेवायोजन विभाग MTS भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 50 पदों पर वैकेंसी निकली है। यह भर्ती यूपी के सभी जनपदों के लिए आई है, जिसके लिए 8वीं तक पढ़े-लिके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सैलरी ₹10001-₹20000 तक मिलेगी। आवेदकों की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक हो। इस भर्ती में योग्य अभ्यर्थी लास्ट डेट 16 जून 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट- magnific)

हाई कोर्ट भर्ती 2026 अप्लाई

हाई कोर्ट भर्ती 2026 अप्लाई

हाई कोर्ट में भी नौकरी पाने का बढ़िया अवसर है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में रिव्यू ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर और कंप्यूटर असिस्टेंट के पद भरे जा रहे हैं। 543 रिक्तियां निकली हुई हैं, जिसके लिए योग्य कैंडिडेट्स 21 जून 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए बैचलर की डिग्री, कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा, ओ लेवल सर्टिफिकेट या CCC सर्टिफिकेट मांगा गया है। साथ में इंग्लिश कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड भी आती हो। जो अभ्यर्थी यह नौकरी पाना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट examinationservices.nic.in पर फॉर्म फिलिंग का प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट- magnific)

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026

​रेलवे में जॉब ट्रेनिंग के लिए अप्रेंटिस करना चाहते हैं, तो आरआरसी एसईसीआर (RRC SERC) नागपुर ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। यहां 1079 सीटों पर अप्रेंटिसशिप के लिए युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की हो और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट हासिल किया हो वो अप्लाई कर सकते हैं। उनकी एज लिमिट 15 से 24 वर्ष तक होनी चाहिए। अंतिम तिथि 18 जून तक आवेदन करने का मौका है। इसके बाद एप्लिकेशन विंडो क्लोज हो जाएगी। (फोटो क्रेडिट- Pexels)

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें