जॉब डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती में उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार बतौर स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश अभी तक इन पदों पर आवेदन नहीं कर सके हैं। उन उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आज आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा बाद में आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
इस डेट तक कर सकते हैं फॉर्म में करेक्शन
एसएससी की ओर से उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने का भी मौका दिया जाएगा। जो उम्मीदवार अपने फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं। वे 20 और 21 मई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।
पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
कैसे करें आवेदन
एसएससी स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी एग्जामिनेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही एससी एवं एसटी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशम शुल्क में छूट दी गई है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Indian Army TGC 2026: टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, हर महीने 50 हजार से अधिक मिलेगा स्टाइपेंड