वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सुनील गावस्कर को बर्थडे विश किया। उन्होंने गावस्कर के बल्लेबाजी करने के दिनों को याद करते हुए दिल छू लेने वाली बात कही।

वीरेंद्र सहवाग ने सुनील गावस्कर के लिए किया पोस्ट
वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सुनील गावस्कर को बर्थडे विश किया। वीरू ने लिखा, ‘सुनील गावस्कर बिना हेलमेट पहने खतरनाक तेज गेंदबाजों का डटकर सामना करते थे। लिली, रॉबर्ट्स, होल्डिंग, गार्नर, मार्शल। आजकल लोग नेट्स में बॉलिंग मशीनों के सामने प्रैक्टिस करते हैं और फिर भी हेलमेट को डबल-स्ट्रैप से कसकर बांधते हैं। अगर क्रिकेट एक फिल्म होती, तो सुनील गावस्कर ‘शोले’ होते। हैप्पी बर्थडे, सनी-भाई। आपने सिर्फ रन ही नहीं बनाए; आपने पूरी पीढ़ी को दिखाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं है।’
ID@undefined
Caption not available.
सहवाग का हाल ए दिल
वीरेंद्र सहवाग का पोस्ट सिर्फ एक बधाई संदेश नहीं है। ये उन करोड़ों क्रिकेट फैंस और क्रिकेटरों की आवाज है जिनको सुनील गावस्कर ने अपने खेल से प्रेरित किया है। गावस्कर को क्रिकेट का ‘शोले’ कहना ये दर्शाता है कि जिस तरह से अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की ‘शोले’ ने भारतीय सिनेमा की परिभाषा को बदल कर रख दिया वही काम लिटिल मास्टर ने अपने बल्ले से किया। इसके साथ ही उन्होंने युवा पीढ़ी को सुनील से सीखने की हिदायत भी दे दी।
सुनील गावस्कर के अद्भुत आंकड़े
सुनील गावस्कर का नाम क्रिकेट इतिहास के सबसे महान टेस्ट बल्लेबाजों में लिया जाता है। वह टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। अपने खेल से उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए रास्ते बनाए। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी गावस्कर को अपना आइडल मानते हैं। सुनील ने 1971 से लेकर 1987 तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की, इस दौरान उन्होंने 125 टेस्ट मुकाबलों की 214 पारियों में 10,122 रन बनाए। जिसमें 34 शतक और 45 फिफ्टी शामिल थी। वहीं वनडे की 102 पारियों में उनके नाम 3092 रन हैं।
