UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल का रिजल्ट कैसे चेक करें? जल्द होगा जारी – up police constable result 2026 expected soon how and where to check scorecard cut off details


UP Police Constable Result 2026 kab aayega: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का परिणाम UPPRPB अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित करेगा। रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी की जाएगी।

up police result 2026
यूपी पुलिस रिजल्ट 2026, (फोटो क्रेडिट- Istock)
UP Police Constable Result 2026 Update: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की परीक्षा देने वाले लाखों अभ्यर्थी परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। 32679 पदों पर हुए रिटन एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी हो चुकी है। अब जल्द ही भर्ती बोर्ड नतीजे घोषित करने की तैयारी में है। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जारी करेगा। कैंडिडेट्स यहीं अपने रोल नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स के जरिए परिणाम चेक कर सकेंगे।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट कब आएगा?

8, 9 और 10 जून को उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर और विभिन्न पदों पर लिखित परीक्षा का आयोजन अलग-अलग पालियों में किया गया था। जिसके बाद 20 जून को यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की प्रोविजनल आंसर-की देखने के लिए उपलब्ध हो गई थी। उत्तर कुंजी पर 23 जून 2026 तक आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। वहीं अब जल्द ही इस भर्ती के परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में नतीजे जारी होने की संभावना है। हालांकि अभी तक UPPRPB की तरफ से इसपर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट की घोषणा होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे-

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको UP Police Constable Result 2026 का टैब नजर आएगा। (लिंक आने के बाद)
  • इसपर क्लिक करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा।
  • यहां अपना रोल नंबर और जन्मतिथि की डिटेल्स फिल कर दें।
  • सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर नतीजे आ जाएगा।
  • अभी तक भर्ती बोर्ड केवल कैंडिडेट्स को यह जानकारी दे रहा है कि वो अगले चरण में यानी फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं या नहीं। इसके लिए आपकी स्क्रीन पर मैसेज आता है। जैसे Congratulations! You are short listed for DV/PST , Sorry! You are not short listed for DV/PST।

इसके अलावा कैटेगिरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी अलग से जारी होती है। जिसमें फिजिकल टेस्ट में शॉर्टलिस्ट होने के लिए मेरिट की जानकारी होती है। यह महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग होती है।

रिटन एग्जाम के बाद अगला चरण फिजिकल टेस्ट

जो कैंडिडेट्स रिटन एग्जाम क्वालिफाई कर लेतें हैं, उन्हें भर्ती के अगले स्टेज में शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET&PST) में भाग लेना होता है। इससे लिए भर्ती बोर्ड द्वारा अलग से शेड्यूल जारी किया जाता है और तारीख के मुताबिक एडमिट कार्ड भी उपलब्ध होते हैं। फिजिकल टेस्ट में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकशन किया जाता है।

हाइट, चेस्ट और वजन मापा जाता है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दौड़ पूरी करनी होती है। दौड़ का समय और दूरी महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग तय किया गया है। लड़कों को 4.8 किमी की रनिंग 25 मिनट में और लड़कियों को 2.4 किमी 14 मिनट में पूरी करनी होगी।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें