ईरान और अमेरिका के बीच सीज़फ़ायर क्यों नहीं टिक पाया?


मोजतबा ख़ामेनेई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फ़ाइल फ़ोटो)

अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौते के बाद जंग रुक गया, लेकिन स्थायी शांति स्थापित होने से पहले ही दोनों के बीच संघर्ष फिर शुरू हो गया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की में कहा कि ‘सीज़फ़ायर समाप्त’ हो गया है. इस बयान के बाद यह आशंका और बढ़ गई कि केवल तीन सप्ताह पहले शुरू हुई बातचीत की प्रक्रिया बहुत जल्दी ख़त्म हो सकती है.

इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर सीज़फ़ायर का पूरी तरह पालन नहीं करने का आरोप लगाया और बीच-बीच में गोलीबारी की घटनाएं भी सामने आईं.

अब हमले फिर उसी स्तर पर शुरू हो गए हैं, जैसा दोनों देशों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर के पहले हो रहे थे.

ईरान और अमेरिका के बीच हुआ समझौता मध्य पूर्व संकट से बाहर निकलने का रास्ता माना जा रहा था.



Leave a Comment