रेलवे ग्रुप D एग्जाम के लिए कौन से सब्जेक्ट ज्यादा जरूरी? एक्सपर्ट ने बताया कम दिनों में तैयारी का बढ़िया तरीका – railway group d exam 2026 preparation tips by expert teacher know how to study for good score


RRB Group D Exam 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के एग्जाम में एक महीने से भी कम समय है। 53 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने फॉर्म अप्लाई किया है। मेहनत के साथ सही स्ट्रेटजी फॉलो करके ही इसमें अच्छा स्कोर किया जा सकता है। एक्सपर्ट ने तैयारी का अच्छा तरीका भी बताया है।

railway exams 2026
रेलवे परीक्षा 2026, (फोटो क्रेडिट- Pexels+magnific)
Railway Group D Preparation Strategy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का क्रेज बहुत ज्यादा देखा जाता है। यही वजह है कि जब भी बड़ी भर्ती आती है, तो उसमें लाखों फॉर्म भरे जाते हैं। ग्रुप डी की 22,195 वाली भर्ती में 53 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है। ऐसे में नौकरी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। यह परीक्षा 3 अगस्त से शुरू होकर 21 अगस्त 2026 तक चलेगी। इसीलिए जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें अभी अपनी बेस्ट स्ट्रेटजी फॉलो करनी चाहिए। तैयारी के लिए अभी ज्यादातर कैंडिडेट्स जरूरी सब्जेक्ट और बेस्ट स्ट्रैटजी टिप्स जानना चाहते हैं।

ग्रुप डी एग्जाम की तैयारी कैसे करें? कम दिनों में पढ़ाई करने का अच्छा तरीका क्या है? ग्रुप डी परीक्षा का पैटर्न क्या है? निगेटिव मार्किंग कितनी होगी? कितने सवाल आएंगे? इन सभी सवालों के साथ यहां एक्सपर्ट टीचर ने ग्रुप डी भर्ती की तैयारी की अपनी बेस्ट स्ट्रेटजी भी बताई है। जो आपके काम आ सकती है।

RRB Group D Exam Pattern: कितने सवाल?

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के पहले चरण में 90 मिनट की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) एग्जाम होगा। जिसमें 4 सब्जेक्ट से 100 सवाल पूछे जाएंगे। सब्जेक्ट वाइज सवालों की संख्या भी अलग-अलग होगी। पूरा पैटर्न नीचे देखें-

विषय सवालों की संख्या
जनरल साइंस 25
मैथिमेटिक्स (गणित) 25
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग 30
जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स 20

इस पेपर में हर सवाल 01 अंक का होगा। वहीं 1/3 की निगेटिव मार्किंग भी रहेगी। जिसे ध्यान में रखते हुए ही अभ्यर्थियों को क्वेश्चन अटेंप्ट करने हैं। इस परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने के लिए जनरल वालों को 40%, ईडब्ल्यूएस को 40% और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)-30%, एससी-30% और एसटी-30% अंक कम से कम लाने ही होंगे।

ग्रुप डी भर्ती की तैयारी के लिए बेस्ट टिप्स

‘संस्कृति आईएएस’ HOD, वैभव कौशिक सर का कहना है कि अभी कुछ भी नया पढ़ने की जगह जो टॉपिक्स पहले से पढ़ें हैं, उन्हें मजबूत करना सबसे जरूरी है। इस समय सही रणनीति और नियमित प्रैक्टिस ही अच्छे मार्क्स दिला सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स ये 7 बातें फॉलो कर सकते हैं-

  • मॉक टेस्ट दें: एग्जाम के लिए अभी कुछ दिन ही बाकी हैं। ऐसे में हर दिन कम से कम एक फुल मॉक टेस्ट जरूर दें। इससे टाइम मैनेजमेंट अच्छा होगा और आपकी अपनी कमजोरियां के बारे में पता चलेगा। टेस्ट के बाद गलत हुए सवालों का विश्वेषण करें।
  • मैथ और रीजनिंग पर ज्यादा फोकस:रीजनिंग और मैथ इन दो सब्जेक्ट पर ज्यादा फोकस करें। क्योंकि इन दोनों ही विषयों में प्रैक्टिस से अच्छा स्कोर किया जा सकता है। शॉर्ट ट्रिक लगाने की प्रैक्टिस करें।
  • नरल साइंस को हल्के में ना लें: रीजनिंग और मैथ के साथ जनरल साइंस सब्जेक्ट भी जरूरी है। इसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के जरूरी टॉपिक्स की प्रैक्टिस करें। NCERT बेस्ड सवाल और पिछले वर्षों में आए सवालों को भी सॉल्व करें।
  • करंट अफेयर्स का रिवीजन: पिछले 6 से 12 महीने के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, सरकारी योजनाएं, पुरस्कार, खेल और विज्ञान से जुड़े सवालों का भी रिवीजन करें।
  • पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर: तैयारी का सबसे अच्छा तरीका है पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर को सॉल्व करना। इससे आपको एग्जाम का लेवल और सवाल पूछने का तरीका समझ में आता है।
  • सही रिवीजन: केवल ऑनलाइन क्लासेस और पढ़ने पर ही सीमित न रहें। रीवीजन के लिए भी पर्याप्त समय निकालें। इसके लिए कम से कम 2-3 घंटे रखें। इससे चीजें आपको याद रहती हैं।
  • टाइम मैनेजमेंट: तैयारी के लिए अपना पूरा टाइमटेबल बनाएं और उसी के मुताबिक अपनी दिनचर्या रखें। सोशल मीडिया और मोबाइल के उपयोग करने से बचें।

अगर आप ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखतें हैं तो ग्रुप डी भर्ती की तैयारी की अच्छे से कर सकते हैं। परीक्षा के दिन नजदीक हैं इसीलिए हर दिन का सही उपयोग करते हुए आगे बढ़ें।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें