Ukpsc:उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका; कर एवं राजस्व निरीक्षक के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू – Ukpsc Opportunity For Government Jobs In Uttarakhand Recruitment For 29 Posts Of Tax And Revenue Inspector


अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi

Updated Thu, 16 Jul 2026 12:15 AM IST

UKPSC Latest News: ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि चार अगस्त है। आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन की तिथि 12 अगस्त से 21 अगस्त है। भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक उपाधि धारक युवा आवेदन कर सकते हैं।


UKPSC opportunity for government jobs in Uttarakhand recruitment for 29 posts of Tax and Revenue Inspector

सरकारी नौकरी
– फोटो : Amar Ujala Graphics



विस्तार

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग के तहत उत्तराखंड पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा में कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन बुधवार से शुरू कर दिए।


इस भर्ती के लिए आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि चार अगस्त है। आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन की तिथि 12 अगस्त से 21 अगस्त है। भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक उपाधि धारक युवा आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी का नाम उत्तराखंड के किसी भी सेवायोजन कार्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि तक पंजीकृत होना आवश्यक है।

Uttarakhand: शिक्षकों के तबादलों से पहले समायोजन का खेल, पहले ही मनचाही जगहों पर कई का समायोजन, उठे सवाल



Leave a Comment