खेल : आचार संहिता का उल्लंघन करने पर बराड़ को चेतावनी, National Hindi News


Follow us on Google News
share

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर बराड़ को चेतावनी कार्रवाई दुबई, एजेंसी। अंतरराष्ट्रीय

खेल : आचार संहिता का उल्लंघन करने पर बराड़ को चेतावनी

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर बराड़ को चेतावनी कार्रवाई

दुबई, एजेंसी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच दौरान ‘अनुचित और खतरनाक’ तरीके से गेंद फेंकने पर चेतावनी दी है। साथ ही उनके खाते में एक ‘डिमैरिट’ अंक जोड़ा गया है। यह घटना इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर में घटी, जब बराड़ ने फील्डिंग करने के बाद गेंद को ‘अनुचित और खतरनाक तरीके से’ बल्लेबाज बेन डकेट की ओर फेंक दिया था।

मैच अधिकारियों की जांच

मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना और माइक बर्न्स, तीसरे अंपायर सैम नोगजस्की और चौथे अधिकारी रसेल वॉरेन ने बराड़ पर यह आरोप लगाया। बराड़ को आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो लेवल एक का अपराध है। आईसीसी ने कहा, बराड़ के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक ‘डिमैरिट’ अंक जोड़ा गया है। यह उनका पिछले 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था।

सजा और सुनवाई

बराड़ ने अपराध के साथ मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा दिए दंड को भी स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। लेवल एक के उल्लंघन में न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार जबकि अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो ‘डिमैरिट’ अंक शामिल हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुरनूर बराड़ को चेतावनी क्यों मिली?

गुरनूर बराड़ को ‘अनुचित और खतरनाक’ तरीके से गेंद फेंकने के लिए चेतावनी मिली।

आईसीसी ने बराड़ के खिलाफ क्या कदम उठाया?+

बराड़ का यह पहला अपराध कब हुआ था?+

सजा के रूप में बराड़ को क्या मिला?+



Leave a Comment