SBI Recruitment 2026: एसबीआई ने मेडिकल वालों के लिए भर्ती निकाली है। बेसिक सैलरी के साथ डीए, एचआरए, सीसीए, प्रोविडेंट फंड, मेडिकल सुविधाएं भी मिलेंगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एसबीआई इस भर्ती के जरिए देशभर के 14 सर्किलों में मौजूद अपनी ब्रांचों में बैंक मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति करेगा। इस भर्ती की लास्ट डेट पहले 14 जुलाई थी, जिसे आगे बढ़ाकर अब 21 जुलाई कर दिया गया है। इस अवधि में ही कैंडिडेट्स को एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा। योग्यता, उम्र, मंथली सैलरी की डिटेल्स भी जान लें…
SBI बैंक मेडिकल ऑफिसर के लिए योग्यता
- शैक्षिक योग्यता: बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) बनने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC)/राज्य मेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त कॉलेज से एमबीबीएस (MBBS) किया होना चाहिए। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या पोस्ट ग्रेजुएट एमडी डिग्री/एमएस या समकक्ष योग्यता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर दिया जा रहा है।
- अनुभव: एनएमसी एमबीबीएस के साथ बतौर जनरल प्रैक्टिश्नर कम से कम 5 साल का अनुभव भी होना चाहिए। यह एक्सपीरियंस इंटर्नशिप की अवधि से अलग होना जरूरी है। अगर पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री है, तो 3 साल का अनुभव मान्य होगा।
- उम्र सीमा: 31 मई 2026 को कैंडिडेड की उम्र अधिकतम 35 साल तक होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में (ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर) को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल, पीडब्ल्यूबीडी को 10-15 साल तक की छूट मिलेगी।
SBI BMO Vacancy 2026: जरूरी जानकारी
| बैंक | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
| पद | बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO) (मिडल मैनेजमेंट ग्रेड-II) |
| वैकेंसी | 35 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | sbi.bank.in |
| अप्लाई करने की लास्ट डेट | 21 जुलाई 2026 |
| योग्यता | MMBS+ अनुभव |
| सैलरी | बेसिक पे ₹64820-₹93960 तक+ डीए, एचआरए, सीसीए, पीएफ, एनपीएस, एलएफसी, मेडिकल फैसिलिटी आदि सुविधाएं |
| चयन प्रकिया | रिटन टेस्ट , इंटरव्यू, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट |
| भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन | SBI BMO Recruitment 2026 Notification PDF |
| अप्लाई करने का लिंक | SBI BMO Vacancy 2026 Apply Online Link |
एसबीआई मेडिकल ऑफिसर चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन रिटन टेस्ट: रिटन टेस्ट में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और प्रोफेशनल नॉलेज से 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 45 मिनट की होगी। जिसमें किभी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यानी नंबर कटने का आपको कोई डर नहीं होगा। आप चाहें तो सभी प्रश्न अटेम्ट कर सकते हैं। यह अगले महीने अगस्त में हो सकती है।
- इंटरव्यू: ऑनलाइन रिटन टेस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले स्टेज में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह 100 अंकों का होगा। जिसके क्वालिफाइंग मार्क्स बैंक द्वारा तय किए जाएंगे।
- लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT): फॉर्म भरते अभ्यर्थियों से लैंग्वेज चुनने के लिए भी कहा जाता है। आप जिस भी सर्किल से अप्लाई करते हैं, उससे जुड़ी भाषा में आपको लोंकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट भी क्लियर करना होगा। इसमें फेल होने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए योग्य नहीं होंगे। अगर अभ्यर्थी ने 10वीं/12वीं में लोकल लैंग्वेज की पढाई की है, तो उन्हें इस टेस्ट से छूट मिलेगी।
एसबीआई मेडिकल भर्ती में कैसे अप्लाई करें?
एसबीआई बैंक मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही ऑनलाइन फॉर्म स्वीकार कर रहा है। फॉर्म फिलिंग के लिए आप नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
- करियर सेक्शन में आपको करंट ओपनिंग्स में विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/03 के टैब पर जाएं।
- इसके बिल्कुल नीचे ही आपको Apply Online का लिंक नजर आएगा। इसपर क्लिक करते ही आप ibpsreg.ibps.in पर पहुंच जाएंगे।
- अगर आप यहां पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो सीधे Login for already Registered Candidates पर क्लिक करें। नए कैंडिडेट्स होने की स्थिति में Click here for New Registration के लिंक पर जाएं।
- यहां बेसिक इनफॉर्मेशन में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी की जानकारी भरकर सिक्योरिटी डालें और Save &Next करके आगे बढ़ें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें। अब फॉर्म में आगे की डिटेल्स ध्यान से भरनी होंगी। इसमें एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, अनुभव की सूचना दें।
- अगले स्टेज में फोटो और हस्ताक्षर सही साइज में स्कैन करने के बाद सही से अपलोड करें।
- अपनी कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस की पेमेंट करें और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक आवेदन पत्र अपने पास सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
एसबीआई की इस रिक्रूटमेंट का फॉर्म अप्लाई करने के लिए जनरल/ईडब्लयूएस/ओबीसी अभ्यर्थियों को 750/- रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई एप्लिकेशन फीस नहीं रखी गई है। इस श्रेणी के अभ्यर्थी बिल्कुल निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
