Zonal Sports Competitions Will Be Held From July 20 To 23. – Rohtak News


रोहतक। शुक्रवार को ब्लॉक स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026-27 का कैलेंडर जारी किया गया। टूर्नामेंट 20 जुलाई से शुरू होगा। 23 को इसका समापन किया जाएगा। अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं इसमें भाग लेंगे। ओलंपिक और नॉन ओलंपिक खेल शामिल किए गए हैं जिनमें वूशू, मॉडर्न पेंटाथलॉन व स्क्वैश को पहली बार शामिल शामिल किया है।

ब्लॉक स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के सचिव राजेश ने बताया कि सर छोटू राम स्टेडियम में 20 से 23 जुलाई तक एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, साइक्लिंग और जिम्नास्टिक के मुकाबले होंगे। लाढ़ौत रोड नवयुग शिक्षा निकेतन में 20-21 जुलाई को गर्ल्स आर्चरी, 22-23 जुलाई को बॉयज आर्चरी मैच होंगे।

21 जुलाई को एसआरएस स्कूल में बॉयज बैडमिंटन, 22-23 जुलाई को ओमैक्स सिटी जेड ग्लोबल स्कूल में गर्ल्स बैडमिंटन मैच होंगे। विद्या श्री इंटरनेशनल स्कूल में 20 से 23 जुलाई को बास्केटबॉल-नेटबॉल प्रतियोगिता होगी।

उन्होंने बताया कि एमएस सरस्वती स्कूल में 20 जुलाई को अंडर-14 क्रिकेट, जबकि वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 21 व 22 जुलाई को अंडर-17 व अंडर-19 की क्रिकेट स्पर्धा होगी। नेकीराम कॉलेज में

20-21 जुलाई को गर्ल्स फुटबॉल जबकि 22-23 जुलाई को बॉयज फुटबॉल स्पर्धा होगी। बोहर हॉकी स्टेडियम में 20-21 जुलाई को गर्ल्स हॉकी व 22-23 जुलाई को बॉयज हॉकी प्रतियोगिता होगी। स्टार ग्लोबल भालौठ में 20 से 23 जुलाई को टेनिस-वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। माता दरवाजा स्थित एमएस सरस्वती स्कूल 20-21 जुलाई को गर्ल्स शतरंज व 22-23 जुलाई को लड़कों के लिए शतरंज प्रतियोगिता करवाई जाएगी।

वैश्य पब्लिक स्कूल में होंगी स्पर्धाएं

वैश्य पब्लिक स्कूल में 20-21 जुलाई को अंडर-17 व 19 लड़कियों के वेटलिफ्टिंग और 22-23 जुलाई को लड़कों की स्पर्धाएं होंगी। सर छोटू राम स्टेडियम में कुश्ती 20 को अंडर-17 व 19 गर्ल्स, 21 को अंडर-14 बॉयज, 22 को अंडर-17 बॉयज व 23 को अंडर-19 बॉयज के मैच होंगे।

वहीं, सोनीपत रोड विद्या श्री इंटरनेशनल स्कूल में 20 व 21 को अंडर-14,17,19 लड़कियों की योग स्पर्धा, 22 व 23 को लड़कों के मैच होंगे। बहु अकबरपुर वीएफसी क्लब में 20 व 21 को अंडर-14,17,19 गर्ल्स वुशू जबकि 22 व 23 लड़कों की स्पर्धा होगी।

आईएमटी एसआरएस स्कूल में गर्ल्स व बॉयज स्क्वैश मैच होंगे। सर छोटू राम स्टेडियम में मॉडर्न पेंटाथलॉन स्पर्धा होगी। साथ ही श्रीराम ग्लोबल स्कूल भालौठ में 20 जुलाई को लड़कों की स्विमिंग जबकि 25-26 जुलाई को लड़कियों की प्रतियोगिता होगी।



Leave a Comment