SBI Vacancy 2026: मेडिकल वालों के लिए स्टेट बैंक ने निकाली रेगुलर वैकेंसी, ₹93000 तक मिलेगी बेसिक सैलरी – sbi recruitment 2026 for bank medical officer post 35 vacancies check who can apply age monthly salary last date


SBI Recruitment 2026: एसबीआई ने मेडिकल वालों के लिए भर्ती निकाली है। बेसिक सैलरी के साथ डीए, एचआरए, सीसीए, प्रोविडेंट फंड, मेडिकल सुविधाएं भी मिलेंगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

sbi jobs 2026
एसबीआई में नौकरी, (फोटो क्रेडिट- Magnific)
SBI Medical Officer Recruitment 2026: मेडिकल वालों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एसबीआई में बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिसकी एप्लिकेशन विंडो अब कुछ दिनों में बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स बैंक में रेगुलर बेसिस पर यह जॉब लेना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एसबीआई इस भर्ती के जरिए देशभर के 14 सर्किलों में मौजूद अपनी ब्रांचों में बैंक मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति करेगा। इस भर्ती की लास्ट डेट पहले 14 जुलाई थी, जिसे आगे बढ़ाकर अब 21 जुलाई कर दिया गया है। इस अवधि में ही कैंडिडेट्स को एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा। योग्यता, उम्र, मंथली सैलरी की डिटेल्स भी जान लें…

SBI बैंक मेडिकल ऑफिसर के लिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) बनने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC)/राज्य मेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त कॉलेज से एमबीबीएस (MBBS) किया होना चाहिए। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या पोस्ट ग्रेजुएट एमडी डिग्री/एमएस या समकक्ष योग्यता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर दिया जा रहा है।
  • अनुभव: एनएमसी एमबीबीएस के साथ बतौर जनरल प्रैक्टिश्नर कम से कम 5 साल का अनुभव भी होना चाहिए। यह एक्सपीरियंस इंटर्नशिप की अवधि से अलग होना जरूरी है। अगर पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री है, तो 3 साल का अनुभव मान्य होगा।
  • उम्र सीमा: 31 मई 2026 को कैंडिडेड की उम्र अधिकतम 35 साल तक होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में (ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर) को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल, पीडब्ल्यूबीडी को 10-15 साल तक की छूट मिलेगी।

SBI BMO Vacancy 2026: जरूरी जानकारी

बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पद बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO) (मिडल मैनेजमेंट ग्रेड-II)
वैकेंसी 35
ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in
अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 जुलाई 2026
योग्यता MMBS+ अनुभव
सैलरी बेसिक पे ₹64820-₹93960 तक+ डीए, एचआरए, सीसीए, पीएफ, एनपीएस, एलएफसी, मेडिकल फैसिलिटी आदि सुविधाएं
चयन प्रकिया रिटन टेस्ट , इंटरव्यू, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ​SBI BMO Recruitment 2026 Notification PDF
अप्लाई करने का लिंक SBI BMO Vacancy 2026 Apply Online Link

एसबीआई मेडिकल ऑफिसर चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन रिटन टेस्ट: रिटन टेस्ट में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और प्रोफेशनल नॉलेज से 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 45 मिनट की होगी। जिसमें किभी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यानी नंबर कटने का आपको कोई डर नहीं होगा। आप चाहें तो सभी प्रश्न अटेम्ट कर सकते हैं। यह अगले महीने अगस्त में हो सकती है।
  • इंटरव्यू: ऑनलाइन रिटन टेस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले स्टेज में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह 100 अंकों का होगा। जिसके क्वालिफाइंग मार्क्स बैंक द्वारा तय किए जाएंगे।
  • लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT): फॉर्म भरते अभ्यर्थियों से लैंग्वेज चुनने के लिए भी कहा जाता है। आप जिस भी सर्किल से अप्लाई करते हैं, उससे जुड़ी भाषा में आपको लोंकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट भी क्लियर करना होगा। इसमें फेल होने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए योग्य नहीं होंगे। अगर अभ्यर्थी ने 10वीं/12वीं में लोकल लैंग्वेज की पढाई की है, तो उन्हें इस टेस्ट से छूट मिलेगी।

एसबीआई मेडिकल भर्ती में कैसे अप्लाई करें?

एसबीआई बैंक मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही ऑनलाइन फॉर्म स्वीकार कर रहा है। फॉर्म फिलिंग के लिए आप नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • करियर सेक्शन में आपको करंट ओपनिंग्स में विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/03 के टैब पर जाएं।
  • इसके बिल्कुल नीचे ही आपको Apply Online का लिंक नजर आएगा। इसपर क्लिक करते ही आप ibpsreg.ibps.in पर पहुंच जाएंगे।
  • अगर आप यहां पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो सीधे Login for already Registered Candidates पर क्लिक करें। नए कैंडिडेट्स होने की स्थिति में Click here for New Registration के लिंक पर जाएं।
  • यहां बेसिक इनफॉर्मेशन में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी की जानकारी भरकर सिक्योरिटी डालें और Save &Next करके आगे बढ़ें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें। अब फॉर्म में आगे की डिटेल्स ध्यान से भरनी होंगी। इसमें एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, अनुभव की सूचना दें।
  • अगले स्टेज में फोटो और हस्ताक्षर सही साइज में स्कैन करने के बाद सही से अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस की पेमेंट करें और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक आवेदन पत्र अपने पास सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

एसबीआई की इस रिक्रूटमेंट का फॉर्म अप्लाई करने के लिए जनरल/ईडब्लयूएस/ओबीसी अभ्यर्थियों को 750/- रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई एप्लिकेशन फीस नहीं रखी गई है। इस श्रेणी के अभ्यर्थी बिल्कुल निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें