AAI भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन 8 अगस्त से, यहां जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया


AAI भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 389 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अगर आप भी एविएशन सेक्टर में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो इस अवसर का लाभ जरूर उठाएं । ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 से शुरू होकर 7 सितंबर 2026 तक चलेगी। भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए विस्तार से पढ़ें।

AAI भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने Advertisement No. 12/2026/CHQ/DR-CBT के तहत मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 389 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, पदवार रिक्तियां, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

AAI Recruitment 2026 Official Notification PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

AAI भर्ती 2026 का पूरा विवरण 

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार 8 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

नीचे दी जा रही सारणी से पूरा विवरण देखें : 

 

विवरण 

जानकारी 

आयोजक संगठन 

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) 

विज्ञापन संख्या 

12/2026/CHQ/DR-CBT 

पद का नाम 

मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव

कुल खाली पद 

389 पद 

आवेदन शुरू होने की तिथि 

08 अगस्त 2026 

आवेदन की अंतिम तिथि 

07 सितंबर 2026 

आधिकारिक वेबसाइट 

www.aai.aero 

 

AAI भर्ती 2026 के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

 AAI भर्ती 2026 में मैनेजर बनने के लिए संबंधित क्षेत्र में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री के साथ 3 साल का अनुभव जरूरी है, जबकि जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर बिना किसी अनुभव यानी फ्रेशर वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव (Post-Wise) नीचे दी गई सारणी में देखें : 

 

पद का नाम 

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता 

आवश्यक अनुभव 

प्रबंधक (इंजीनियरिंग – सिविल) 

सिविल इंजीनियरिंग में B.E. / B.Tech 

3 वर्ष 

प्रबंधक (इंजीनियरिंग – इलेक्ट्रिकल) 

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E. / B.Tech 

3 वर्ष 

प्रबंधक (वित्त) 

MBA / PGDM (Finance) या CA / CMA / CFA 

3 वर्ष 

प्रबंधक (आईटी) 

B.E. / B.Tech (CS / IT / Electronics) या MCA 

3 वर्ष 

प्रबंधक (वास्तुकला / Architecture) 

Architecture में स्नातक डिग्री (COA पंजीकृत) 

3 वर्ष 

प्रबंधक (कानून / Law) 

Law में डिग्री (3 वर्षीय LLB या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड) 

3 वर्ष 

प्रबंधक (अग्निशमन सेवाएं) 

Fire / Mechanical / Automobile में B.E. / B.Tech 

3 वर्ष 

प्रबंधक (संचालन / Operations) 

B.Sc + 2 वर्षीय MBA या B.E. / B.Tech 

3 वर्ष 

प्रबंधक (वाणिज्यिक / Commercial) 

स्नातक + MBA (Marketing) या B.E. / B.Tech 

3 वर्ष 

प्रबंधक (कॉर्पोरेट योजना) 

M.Sc / M.A. (Statistics / Maths with Stats / Economics) 

3 वर्ष 

प्रबंधक (कॉर्पोरेट संचार) 

Mass Comm / Journalism में डिग्री + PG Diploma / Master’s 

3 वर्ष 

कनिष्ठ कार्यकारी (वित्त) 

MBA / PGDM (Finance) या CA / CMA / CFA 

कोई अनुभव नहीं (Freshers) 

कनिष्ठ कार्यकारी (कानून) 

Law में डिग्री (3 वर्षीय LLB या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड) 

कोई अनुभव नहीं (Freshers) 

कनिष्ठ कार्यकारी (संचालन) 

B.Sc + 2 वर्षीय MBA या B.E. / B.Tech 

कोई अनुभव नहीं (Freshers) 

कनिष्ठ कार्यकारी (सर्वेक्षण एवं मानचित्रकला) 

B.E. / B.Tech (Civil) या M.Sc (Geography / GIS / Remote Sensing) 

कोई अनुभव नहीं (Freshers) 

 

AAI भर्ती 2026: क्या है आयु सीमा और किसे मिलेगी छूट?

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदकों की अधिकतम आयु सीमा तय की है। आवेदकों की आयु की गणना 7 सितंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

  • मैनेजर : अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव : अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है।

आयु सीमा में नियमानुसार छूट

आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी:

  • SC / ST उम्मीदवार: 5 वर्ष की छूट

  • OBC (Non-Creamy Layer) उम्मीदवार: 3 वर्ष की छूट

  • दिव्यांगजन एवं पूर्व सैनिक: नियमानुसार अतिरिक्त आयु छूट देय होगी।

AAI भर्ती 2026: जानिए क्या है चयन प्रक्रिया?

पद के अनुसार CBT के बाद Document Verification, Interview, Physical Measurement, Physical Endurance Test या Driving Test आयोजित किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण कुछ इस प्रकार हैं : 

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): यह चयन का पहला चरण है, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

  • दस्तावेज़ सत्यापन : CBT परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत कागजातों  की जांच के लिए बुलाया जाएगा।

  • साक्षात्कार : साक्षात्कार केवल मैनेजर पदों के लिए आयोजित किया जाएगा। जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए इंटरव्यू नहीं होगा।

  • शारीरिक परीक्षा एवं ड्राइविंग टेस्ट : यह चरण केवल फायर सर्विस से जुड़े पदों के लिए अनिवार्य होगा, जिसमें उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता और ड्राइविंग कौशल की जांच की जाएगी।

AAI भर्ती 2026: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से योग्य उम्मीदवार आसानी से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. AAI की आधिकारिक वेबसाइट (www.aai.aero) पर जाएं।

  2. Careers‘ सेक्शन में जाकर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।

  4. अपने फोटो और दस्तावेज अपलोड करें।

  5. फीस का भुगतान करके फॉर्म जमा करें और प्रिंटआउट ले लें।

नोट : आवेदन शुल्क सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपये और एससी / एसटी / महिला / दिव्यांगजन के लिए निःशुल्क है l 

 

AAI भर्ती 2026 देश भर के युवाओं के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण जैसे प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में करियर बनाने का एक शानदार अवसर है। 379 रिक्तियों पर निकली इस भर्ती में मैनेजर के पदों के लिए अनुभव और जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए फ्रेशर्स को सीधे आवेदन करने का मौका मिल रहा है। बिना किसी नेगेटिव मार्किंग वाली इस परीक्षा के लिए इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते 8 अगस्त से 7 सितंबर 2026 के बीच AAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित कर लें।

PW provides SSC exam content, including SSC Exams Updates, sample papers, mock tests, guidance sessions, and more. Also, enroll today in the SSC Online Batches for preparation.





Leave a Comment