Army Agniveer Result 2026 OUT: ये रहा सेना अग्निवीर रिजल्ट का Direct Link, जानिए अब AROs के लिए कैसे होगा चयन – join indian army agniveer result 2026 direct link at joinindianarmy nic in check the zone-wise and aro wise merit lists


Indian Army Agniveer Result 2026 Merit List: इंडियन आर्मी ने आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस के लिए अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीवार, इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Army Agniveer Result 2026 OUT
सेना अग्निवीर भर्ती का परिणाम घोषित हुआ। (फोटो सोर्स – joinindianarmy.nic.in)
Join Indian Army , Agniveer Result 2026 Direct Link : भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन आर्मी ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों के नाम या रोल नंबर मेरिट लिस्ट में हैं, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर गए हैं।

अग्निवीर रिजल्ट कहां चेक करें?

जो उम्मीदवार 1 जून से 16 जून 2026 के बीच आयोजित अग्निवीर भर्ती कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) में शामिल हुए थे, वे अब इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (AROs)-वाइज मेरिट लिस्ट की PDF जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट में रिक्रूटमेंट प्रोसेस के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। जिसमें उम्मीदवार अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।

How to Check Indian Army Agniveer Result 2026: यहां देखें तरीका

  • इंडियन आर्मी की आधिकारिक रिक्रूटमेंट वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अग्निवीर CEE रिजल्ट 2026 सेक्शन खोलें।
  • संबंधित आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) या क्षेत्र चुनें।
  • मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें।
  • Ctrl + F टाइप करें और अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
  • अगर लिस्ट में जानकारी दिखती है, तो PDF डाउनलोड करें और आगे के लिए सेव कर लें।
  • रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक और मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें-

इंडियन आर्मी अग्निवीर मेरिट लिस्ट 2026 चेक करें ये डिटेल्स

उम्मीदवारों को नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से वेरिफाई करना चाहिए-

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • अप्लाई की गई पोस्ट/ट्रेड
  • आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO)
  • कैटेगरी
  • सिलेक्शन स्टेटस

अग्निवीर रिजल्ट के बाद अब क्या, जानिए कैसे होगा सेलेक्शन?

कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को अब अग्निवीर सिलेक्शन प्रोसेस के बाकी फेज में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा पास करने का मतलब फाइनल सेलेक्शन की गारंटी नहीं है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट लिस्ट बनने से पहले अलग-अलग फेज में शामिल होगा जैसे-

  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
  • फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट
  • अडैप्टेबिलिटी टेस्ट (जहां लागू हो)

अग्निवीर CEE 2026 रिजल्ट के बाद क्या होता है?

लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण में जाएंगे। आगे के चरण इस प्रकार हैं:

  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
  • फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट (PMT)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

बता दें कि अग्निवीर भर्ती परिणाम बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पंजाब जैसे राज्यों के AROs के लिए जारी किया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया कई पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, ट्रेड्समैन, क्लर्क, महिला मिलिट्री पुलिस, सिपाही फार्मा और सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट शामिल हैं।

जरूरी सलाह

अगर मेरिट लिस्ट में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो उम्मीदवारों को मदद के लिए तुरंत अपने संबंधित आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस से संपर्क करना चाहिए। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

सेना में इन पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

यह रिजल्ट देश भर के कई आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) के लिए जारी किया गया है। इस रिजल्ट में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास और 10वीं पास), ऑफिस असिस्टेंट/क्लर्क, महिला मिलिट्री पुलिस, सिपाही फार्मा और सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट कैटेगरी के लिए रिक्रूटमेंट शामिल है।

अमन कुमार

लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और ‘मानव को शांति कहां’ मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।

अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।

गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।

दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं… और पढ़ें