Bfuhs Mo Vacancy 2026:mbbs पास के लिए मेडिकल ऑफिसर की भर्ती, भरी जाएंगी 630 वैकेंसी, 53100 होगा मासिक वेतन – Punjab Medical Officer Recruitment 2026: Apply For 630 Mbbs Posts, Registration Open Till August 5


BFUHS Medical Officer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे MBBS डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS), फरीदकोट ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब सरकार के तहत मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के 630 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 तय की गई है।


इस भर्ती अभियान के तहत 540 नए पदों और 90 बैकलॉग पदों समेत कुल 630 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए भी पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती में महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

 



Leave a Comment