PM Modi Meet Manish Tiwari,पीएम मोदी ने मंच पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी से मिलाया हाथ, फिर लंबी बातचीत, चंडीगढ़ में क्या हो गया खेला – pm narendra modi meets congress mp manish tewari in chandigarh talks and handshake ahead of crucial parliament monsoon session know all – Chandigarh News


PM Modi with Manish Tiwari: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा-चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे के बीच एक कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी से खूब गर्मजोशी दिखाई। चंडीगढ़ के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मनीष तिवारी से मंच पर बातचीत की और हाथ मिलाया। पिछले दिनों पंजाब कांग्रेस के संगठन में जगह नहीं मिलने पर मनीष तिवारी का दर्द छलका था।

Manish Tiwari Meets pm modi
पीएम मोदी से मिले कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी।(फोटोनवभारतटाइम्स.कॉम)
चंडीगढ़: मॉनसून सत्र से पहले बीजेपी जहां एक तरफ एनडीए के संख्याबल को मजबूत करने के जुटी है तो वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी के पंजाब दौरे से कांग्रेस असहज करने वाली हलचल सामने आई है। पीएम नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ की रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मनीष तिवारी से बड़ी गर्मजोशी के साथ मिले। पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के बीच मची खींचतान के बीच मनीष तिवारी से हाथ मिलाया और बातचीत की। मनीष तिवारी काफी मुद्दे पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। मनीष तिवारी चंडीगढ़ से सांसद हैं, इसलिए शिष्टाचार और प्रोटोकॉल के तौर वह कार्यक्रम में गए थे, लेकिन पीएम मोदी ने उनसे गुफ्तगू करके राजनीति को गरमा दिया। पीएम मोदी और मनीष तिवारी की मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है।

मनीष तिवारी का छलका था दर्द

हाल ही में जब कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कुछ नियुक्तियां की थीं तब मनीष तिवारी की प्रतिक्रिया सामने आई थी उन्होंने कहा था कि पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल और चुनाव समितियों में अपना नाम शामिल न किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्हें पार्टी द्वारा कोई जिम्मेदारी न मिलने के कारण उनका दर्द सोशल मीडिया पर छलक उठ था। जिसे उन्होंने पार्टी नेतृत्व के भीतर असुरक्षा (इनसिक्योरिटी) करार दिया था। जिस तरह से पीएम मोदी मनीष तिवारी से मिले और बात की। उसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि मनीष तिवारी भी बीजेपी के रडार पर हैं। जब पीएम मोदी ने बातचीत की तो उस वक्त पर जेपी नड्‌डा मौजूद थे।

ऑपरेशन सिंदूर के डेलीगेशन में थे तिवारी

दरअसल मनीष तिवारी कांग्रेस में अपनी उपेक्षा से नाराज हैं, वे सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। वर्तमान में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने जब हिंदी की एक कहावत के जरिए पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाया था कि ‘है बड़ा कोई अवगुण उसमें, जिसे कोई हुनर आवे’। इसका आशय था कि प्रतिभा संपन्न व्यक्ति को कई बार पार्टी में कमी की तरह देखा जाता है, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पिछले 45 सालों में बहुत कुछ दिया है। इसके उलट मनीष तिवारी को केंद्र सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के डेलीगेशन में शामिल किया था।

छात्र जीवन से कांग्रेस में हैं मनीष तिवारी

मनीष तिवारी की उम्र लगभग 60 वर्ष है। वह कुल 3 बार सांसद रहे हैं और केंद्र सरकार में 1 बार मंत्री रह चुके हैं। वह पहली बार लुधियाना, फिर आनंदपुर साहिब और अब चंडीगढ़ से सांसद हें। मनीष तिवारी अच्छे वक्ता हैं। वे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे हैं। वे मनमोहन सिंह सरकार (यूपीए-2) के दौरान वह देश के सूचना और प्रसारण मंत्री (भी रह चुके हैं। वह छात्र राजनीति के दिनों से यानी करीब 45 सालों से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

अचलेंद्र कटियार

लेखक के बारे मेंअचलेंद्र कटियारअचलेंद्र कुमार कटियार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गुजरात में रहकर पश्चिमी राज्यों की हलचल को कवर करते हैं। प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ अध्यापन को मिलाकर उन्हें 17 से अधिक वर्षों का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों में रिपोर्टर और एडिटर की भूमिका में काम किया है। अचलेंद्र कुमार कटियार ने सितंबर 2022 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था।

पिछले तीन वर्षों में उन्होंने तीन बड़े चुनावों को कवर किया है। इनमें 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव, 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव शामिल हैं। गुजरात विधानसभा चुनावों में उन्होंने ‘गुजरात बोले’ के तहत कई ग्राउंड रिपोर्ट्स की थीं।

गुजरात की राजनीतिक हलचल हो या फिर कोई बड़ा घटनाक्रम, उसके तमाम पहलुओं को अचलेंद्र रिपोर्ट करते हैं। गुजरात में अहमदाबाद विमान हादसे को उन्होंने सभी एंगल से कवर किया था। राजनीतिक घटनाक्रमों को वे स्टोरी और वीडियो के जरिए पाठकों तक पहुंचाते हैं।

विशेषज्ञता:
गुजरात समेत पश्चिमी राज्यों की राजनीति पर अच्छी पकड़, अपराध और ब्यूरोक्रेसी की हलचल, शहरों के विकास से जुड़े अपडेट और बड़े आयोजनों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना।

पत्रकारिता अनुभव:
प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को मिलाकर 17 से अधिक वर्षों से कार्यरत अचलेंद्र कुमार कटियार ने अप्रैल 2008 में मेरठ से प्रकाशित होने वाले डीएलए न्यूज़पेपर से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान (कानपुर लोकेशन) में सब-एडिटर के तौर पर काम किया। फिर कानपुर में ही दैनिक जागरण समूह के आई-नेक्ट न्यूज़पेपर में बतौर सब-एडिटर कार्य किया।

मार्च 2011 में उन्होंने दिल्ली का रुख किया और इंडिया न्यूज़ समूह के अख़बार आज समाज को जॉइन किया। यहां विभिन्न डेस्क के साथ-साथ खेल रिपोर्टिंग भी की। अप्रैल 2012 में हिंदुस्तान टाइम्स समूह के अख़बार हिंदुस्तान की युवा टीम का हिस्सा बने। यहां रहते हुए उन्होंने टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया से जुड़ी तमाम हलचलों को कवर किया।

2014 में वे हिंदुस्तान के दिल्ली ब्यूरो की रिपोर्टिंग टीम में शामिल हुए। इसके बाद दिल्ली मेट्रो, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) से जुड़ी खबरों के साथ-साथ दिल्ली की समस्याओं को कवर किया।

2017 में दिल्ली-एनसीआर के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम के ब्यूरो चीफ बने। बतौर चीफ रिपोर्टर उन्होंने हरियाणा की टीम को लीड किया। इस दौरान हरियाणा के 2019 विधानसभा और लोकसभा चुनावों को कवर किया। कई बड़ी रैलियों की रिपोर्टिंग की और कोरोना महामारी के दौरान ग्राउंड ज़ीरो से कवरेज किया।

विश्वविद्यालय में अध्यापन:
2020 में न्यूज़रूम से क्लासरूम की ओर रुख करते हुए उन्होंने गुजरात के वडोदरा स्थित पारूल यूनिवर्सिटी को जॉइन किया। यहां उन्होंने फैकल्टी ऑफ आर्ट्स के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अध्यापन किया। इस दौरान पत्रकारिता के छात्रों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ फील्ड के अनुभवों से भी अवगत कराया।

अगस्त 2021 में उन्होंने मीडिया स्टार्टअप नेशन प्लान न्यूज़ को जॉइन किया। यहां ‘रिमांड’ नाम के टॉक शो के जरिए कई हस्तियों के इंटरव्यू किए।

शिक्षा / पुरस्कार:
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले अचलेंद्र कटियार ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJM University), कानपुर के डीएवी कॉलेज से पीजी किया है। इसके बाद दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया से मीडिया की पढ़ाई की।

अच्छे काम के लिए अचलेंद्र कटियार को कई इन-हाउस और बाहरी संस्थाओं से पुरस्कार मिल चुके हैं। हरियाणा में काम के दौरान उन्हें ‘गुरुग्राम अचीवर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था।… और पढ़ें