Bhabua News: टीम इंडिया के हारने पर खेल प्रेमी निराश, Bhabua Hindi News


Follow us on Google News
share

Bhabua News: (युवा पेज) जियर स्वामी जी का प्रवचन सुनने की उत्सुकताजियर स्वामी जी का प्रवचन सुनने की उत्सुकताजियर स्वामी जी का प्रवचन सुनने की उत्सुकता

Bhabua News: टीम इंडिया के हारने पर खेल प्रेमी निराश

Bhabua News: (युवा पेज) भगवानपुर। प्रखंड के खेल प्रेमी टी 20 के इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की शृंखला में टीम इंडिया के 3-0 से पिछड़ने पर निराशा व्यक्त किया है। दशरथ साह और जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस शृंखला में इंग्लैंड टीम का पलरा भारी रहा। टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किये, जिससे हार हुई है। इससे खेल प्रेमी काफी निराश हुए हैं।

पर्यटन स्थल पर जाने का युवा बना रहे प्लान

भगवानपुर। प्रखंड में मानसून की दस्तक देने, बादल छाए रहने, बीच-बीच में बारिश होने और ठंडी बयार बहने से मौसम सुहाना हो गया। ऐसे मौसम को देख युवा पर्यटन स्थलों पर जाने का प्लान बना रहे हैं। राजीव कुमार व पंकज सिंह ने बताया कि वह लोग अपनी टोली के साथ रविवार को तेल्हाड़ कुंड में पिकनिक मनाने जाएंगे। निर्मल सिंह ने कहा आषाढ़ में पिकनिक मनाना ठीक रहेगा। सावन में मांस-मछली नहीं खा पाएंगे।

जियर स्वामी जी का प्रवचन सुनने की उत्सुकता

भगवानपुर। भभुआ के परसियां में 11 जुलाई से शुरू होनेवाले चर्तुमास यज्ञ में जियर स्वामी जी का प्रवचन सुनने को लेकर भगवानपुर प्रखंड के श्रद्धालुओं में उत्सुकता बढ़ गई है। महायज्ञ में प्रवचन सुनने के लिए जाने की चर्चा की जा रही है। महिला-पुरुष व युवा श्रद्धालुअ प्रवचन सुनने जाने के लिए प्लान बना रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह सौभाग्य है कि नजदीक में संत जियर स्वामी जी के प्रवचन सुनने का मौका मिलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ किस खेल में प्रदर्शन किया?

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 में प्रदर्शन किया।

युवाओं ने किस पर्यटन स्थल पर जाने का प्लान बनाया है?+

जियर स्वामी जी का प्रवचन कब शुरू होगा?+



Leave a Comment