Bihar TRE 4 Vacancy 2026: बिहार में 32,388 शिक्षकों की बंपर भर्ती! TRE-4 को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट


Bihar TRE 4 Vacancy 2026: बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार ने TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए अधियाचन बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। इसकी जानकारी खुद सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर बताया कि खुशखबरी! बिहार के युवाओं के लिए एक और ऐतिहासिक सौगात। TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

पदों का विवरण:

• कक्षा 1–5 : 3,847

• कक्षा 6–8 : 8,563

• कक्षा 9–10 : 3,877

• कक्षा 11–12 : 16,101

कुल पद : 32,388

हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

राजद ने लगाया वादाखिलाफी का आरोप

वहीं राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बुधवार को बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री रहते हुए सम्राट चौधरी ने चौथे चरण में 1 लाख 20 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति करने की घोषणा की थी, लेकिन अब केवल 32,388 पदों की अधियाचना बीपीएससी को भेजकर सरकर अपने ही घोषणा से पीछे हट गई है। उन्होंने कहा कि ये स्पष्ट रूप से बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ वादाखिलाफी है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार के सरकारी विद्यालयों में आज भी बड़ी संख्या में शिक्षकों के पद रिक्त हैं। यदि बिहार सरकार वास्तव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं को नौकरी देने के पक्षधर होते, तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार अपने वादे अनुरूप चौथे चरण में शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू करती। अरुण कुमार यादव ने कहा कि राजग सरकार लगातार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि राजद इस विषय पर चुप नही रहेगा और युवाओं की नौकरी, रोजगार, शिक्षा और परीक्षा के मुद्दे लगातार उठते रहेगा।



Leave a Comment