Bijnor KGBV Recruitment Fraud: बिजनौर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में शिक्षक नियुक्ति के नाम पर ठगी करने वाला एक गैंग सक्रिय होने का मामला सामने आया है। यह गैंग महिला शिक्षकों को फोन और व्हाट्सएप संदेश भेजकर सरकारी नौकरी दिलाने का लालच दे रहा है। ठग खुद को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा बताकर शिक्षकों से संपर्क कर रहे हैं और उनसे अवैध रूप से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। (Bijnor KGBV Recruitment Fraud)
Also Read: ₹200 करोड़ की लागत से बने UPSDMA मुख्यालय का उद्घाटन, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत
34,500 रुपये वेतन का लालच देकर भेजे जा रहे संदेश
जानकारी के अनुसार, शिक्षकों को भेजे जा रहे व्हाट्सएप मैसेज में दावा किया जा रहा है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चांदपुर (Bijnor KGBV Recruitment Fraud) में बीएड की पांच महिला शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इसमें एक वर्ष का अनुभव अनिवार्य बताया जा रहा है और मासिक वेतन 34,500 रुपये मिलने का लालच दिया जा रहा है। संदेश में हिंदी और अंग्रेजी विषय की बीएड महिला शिक्षकों की आवश्यकता बताकर संपर्क करने को कहा जा रहा है।
गूगल से नंबर लेकर शिक्षकों को बनाया जा रहा निशाना
बिजनौर के एक इंटर कॉलेज की एक अध्यापिका ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि ठग गूगल और अन्य माध्यमों से शिक्षकों के मोबाइल नंबर जुटा रहे हैं। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप मैसेज (what’s app Massage) और कॉल कर सरकारी नौकरी (Bijnor KGBV Recruitment Fraud) का भरोसा दिलाया जाता है। धीरे-धीरे विश्वास में लेकर उनसे रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग या अन्य बहानों से पैसे मांगने की कोशिश की जाती है।
Read :राम मंदिर चढ़ावा मामले में अब आएगा बड़ा मोड़, 22 जुलाई को ट्रस्ट की अहम बैठक
व्हाट्सएप कॉल के जरिए जाल में फंसाने का प्रयास
शिकायत के मुताबिक, यह गैंग सामान्य फोन कॉल के साथ-साथ व्हाट्सएप कॉल का भी इस्तेमाल कर रहा है (Bijnor KGBV Recruitment Fraud)। ठग खुद को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा अधिकारी या कर्मचारी बताकर शिक्षकों को जल्द नियुक्ति दिलाने का भरोसा देते हैं। इसके बाद उनसे गोपनीय दस्तावेज और धनराशि मांगने की कोशिश की जाती है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
BSA सचिन कसाना ने दी स्पष्ट चेतावनी
इस पूरे मामले (Bijnor KGBV Recruitment Fraud) पर बिजनौर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सचिन कसाना ने साफ कहा कि कोई भी शिक्षक या अभ्यर्थी ऐसे लोगों के झांसे में न आए। उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। जिला अधिकारी से अनुमोदन भी मिल चुका है और विद्यालयों का आवंटन एक-दो दिन के भीतर कर दिया जाएगा। इसलिए अब किसी भी नई भर्ती या पैसे लेकर नियुक्ति कराने का दावा पूरी तरह फर्जी है। (Bijnor KGBV Recruitment Fraud)
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव
प्रशासन (Bijnor KGBV Recruitment Fraud) ने सभी अभ्यर्थियों और शिक्षकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के फोन, व्हाट्सएप मैसेज या नौकरी के लालच में आकर पैसे न दें। भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर धन मांगता है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस और शिक्षा विभाग को दें, ताकि ऐसे ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
न्यूज़ वॉच इंडिया इस खबर को प्रमुखता से छाप कर सभी टीचर को ऐसे फ़र्जी लोगो के झांसे मे ना आये, जागरूक कर रहा है।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india