Buxar News: रातभर हुई बारिश से खेल मैदान हुआ जलमग्न, नौजवानों की प्रैक्टिस प्रभावित, Buxar Hindi News


Follow us on Google News
share

Buxar News: डुमरांव का राज हाईस्कूल का खेल मैदान एकमात्र ऐसा स्थल है जहाँ युवाओं का दौड़ना और खेलना आवश्यक है। इस मैदान पर पानी जमा होने से नौजवानों को प्रैक्टिस करने में कठिनाई हो रही है, जिससे उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है।

Buxar News: रातभर हुई बारिश से खेल मैदान हुआ जलमग्न, नौजवानों की प्रैक्टिस प्रभावित

Buxar News: शहर का एकमात्र राज हाईस्कूल का खेल मैदान, जिससे पुलिस और सेन में जाने के लिये नौजवान करते हैं दौड़ खेल मैदान से पानी निकालने की व्यवस्था नहीं स्कूल करता और नहीं नप प्रतिदिन सुबह में जहां नौजवान दौड़ लगाते हैं, वहीं शाम को फुटबॉल और क्रिकेट खेलते हैं फोटो- डुमरांव, निज संवाददाता।

खेल मैदान की स्थिति

शहर का एकमात्र खेल मैदान है राज हाईस्कूल का, जिसमें हर दिन सेना, पुलिस एवं अन्य विभागों में बहाली के लिये सुबह-शाम दौड़ लगाने के लिये आते हैं। इतना ही नहीं इस खेल मैदान में सैकड़ो फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट सहित अन्य खेल के खिलाड़ी प्रतिदिन आते हैं। सैकड़ो तो इसमें अपना अभ्यास कर नौकरी पा चुके हैं। इतना ही नहीं राज हाईस्कूल के एनसीसी के विद्यार्थी इसमें परेड भी करते हैं। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को यहां परेड भी होने वाला है, जलजमाव से व्यवधान उत्पन्न होने की संभावन बनी हुई है।

जलजमाव और समस्याएँ

मैदान से पानी निकालने या जमा नहीं हो उसके लिये नहीं कोई नप प्रबंधक किया है और नहीं स्कूल ही। इधर कई विभागों में बहाली होने वाली है, जिसकी तैयारी के लिये नौजवान खेल मैदान में पहुंच प्रैक्टिस कर रहे हैं। बारिश से पूरा खेल मैदान भर जाने की वजह से उन्हें निराश लौटना पड़ गया। कई नौजवानों से बात की गई तो उन्होंने बताया की प्रैक्टिस करना जरूरी है, खेल मैदान सही रहता तो परेशानी नहीं होती। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र रोड सही नहीं रहने के कारण उस पर भी दौड़ नहीं लगाया जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

डुमरांव के खेल मैदान की समस्या क्या है?

डुमरांव के खेल मैदान में बारिश के कारण पानी जमा हो गया है, जिससे युवाओं को प्रैक्टिस करने में कठिनाई हो रही है।

युवाओं का इस खेल मैदान में क्या उपयोग है?+

खेल मैदान में प्रबंधन की कमी क्यों है?+



Leave a Comment