The Odyssey के आगे चकनाचूर हर रिकॉर्ड! 2 दिन में 2400 करोड़ कमाई; भारत में भी नोट छापने की बनी मशीन


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन की ब्लॉकबस्टर फिल्मों द डार्क नाइट ट्रिलॉजी, इंसेप्शन, इंटरस्टेलर और ओपेनहाइमर को पीछे छोड़कर द ओडिसी (The Odyssey) नया इतिहास रचने जा रही है। 

मात्र 2 दिनों में ही द ओडिसी (The Odyssey Budget) ने अपना भारी भरकम बजट वसूल लिया है। विदेशी बाजार में जमकर नोट छाप रही इस फिल्म ने इतनी तगड़ी ओपनिंग की है कि इसके आगे क्रिस्टोफर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओपेनहाइमर भी पीछे हो गई है।

द ओडिसी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिस्टोफर नोलन के करियर में द ओडिसी ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ दो दिनों में 257.8 मिलियन डॉलर (करीब 2,482 करोड़ रुपये) का बिजनेस कर लिया है।

The Odyssey Day 1 Box Office Collection

द ओडिसी (The Odyssey Box Office Collection) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 120.5 मिलियन डॉलर (1,160 करोड़ लगभग) कमाया, जबकि इंटरनेशनल मार्केट मे कमाई 137.3 मिलियन डॉलर (1,322 करोड़ लगभग) था।

ओपेनहाइमर का रिकॉर्ड टूटा

इसने ओपेनहाइमर को पीछे छोड़ दिया, जिसने 2023 में नॉर्थ अमेरिका में 82.5 मिलियन डॉलर (794 करोड़ के करीब) और दुनिया भर में लगभग 174 मिलियन डॉलर (1,675 करोड़ के करीब) की ओपनिंग की थी। जिस रफ्तार से द ओडिसी की कमाई हो रही है, उम्मीद है कि यह हॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का धूल चटा देगी।

The Odyssey

द ओडिसी का इंडियन कलेक्शन

न केवल विदेशी बाजार, बल्कि क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी भारत में भी खूब कमाई कर रही है। इस फिल्म ने पहले ही दिन 20 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन भी कमाई जबरदस्त हुई। शनिवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 22 करोड़ रुपये कमाया।



Leave a Comment