
बहुत से लोग कार बंद करने के बाद भी लाइट, म्यूजिक सिस्टम, चार्जर, डैशकैम या AC जैसे फीचर्स बंद करना भूल जाते हैं. इससे बैटरी धीरे-धीरे डिस्चार्ज होने लगती है. खासकर आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज बैटरी पर लगातार दबाव डालती रहती हैं. इसलिए कार पार्क करते समय हमेशा चेक करे लें कि सभी इलेक्ट्रॉनिक चीजें बंद हों.

अगर कार कई दिनों तक इस्तेमाल नहीं होती तो बैटरी धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है. दो हफ्ते से ज्यादा समय तक गाड़ी खड़ी रहने पर बैटरी डाउन हो सकती है. इसलिए कोशिश करें कि हफ्ते में कम से कम एक बार कार को 20 से 30 मिनट तक जरूर चलाएं. अगर लंबे समय के लिए बाहर जा रहे हैं तो ट्रिकल चार्जर का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा.
Published at : 26 May 2026 10:58 AM (IST)