CBI, इनकम टैक्स, मंत्रालय में नौकरी का मौका, SSC CGL 2026 में 12000 से ज्यादा वैकेंसी, देखें पूरी डिटेल्स


SSC CGL 2026 Application: देश में सरकारी परीक्षाएं तो कई होती हैं, लेकिन SSC CGL का अलग ही क्रेज है. इसकी वजह सिर्फ सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि वो पोस्ट्स हैं जिनके नाम सुनते ही स्टूडेंट्स की आंखों में चमक आ जाती है. इस परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों खाली पदों पर भर्तियां होती हैं. इस साल SSC CGL 2026 परीक्षा के माध्यम से कुल 12256 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा.

SSC CGL 2026 Dates: इन तारीखों का रखें ध्यान

SSC CGL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू होकर 22 जून 2026 रात 11 बजे तक चलेगी. उम्मीदवार 23 जून 2026 रात 11 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे. वहीं एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन विंडो 29 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 रात 11 बजे तक खुली रहेगी. SSC CGL Tier-1 कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा अगस्त से सितंबर 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है, जबकि Tier-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में कराई जा सकती है.

SSC CGL 2026 Application Process: कैसे भरें आवेदन फॉर्म?

  • स्टेप 1: आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर SSC CGL 2026 Exam के लिंक पर के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब New Registration के ऑप्शन जाना होगा.
  • स्टेप 4: इसके बाद One Time Registration OTR फाइल करें.
  • स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 6: अब मांगी गई डिटेल्स से आवेदन फॉर्म भरें.
  • स्टेप 7: फीस का भुगतान करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

एप्लीकेशन फीस

SSC ने इस बार भी एप्लीकेशन फीस पहले जैसा ही रखा है ताकि ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें. General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये एपीलकेशन फीस देना होगा, जबकि SC, ST, PH और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह फ्री रखा गया है.

अगर उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती सुधारना चाहते हैं तो correction fee अलग से देनी होगी. पहली बार फॉर्म में सुधार करने पर 200 रुपये और दूसरी बार correction करने पर 500 रुपये फीस देना होगा. उम्मीदवार Debit Card, Credit Card, Net Banking और UPI के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं.

SSC CGL 2026 Notification PDF Check Here

SSC CGL Age Limit: कितनी है आयु सीमा?

SSC CGL में अलग-अलग पोस्ट्स के लिए उम्र सीमा अलग रखी गई है. न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तय की गई है जबकि अधिकतम उम्र 27 से 32 वर्ष तक हो सकती है. उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट भी मिलेगी.

कैटेगरी उम्र में छूट
OBC 3 वर्ष
SC / ST 5 वर्ष
PwD नियमानुसार अतिरिक्त छूट

पोस्ट वाइज आयु सीमा

पद का नाम विभाग उम्र सीमा
सब इंस्पेक्टर CBI 20-30 वर्ष
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर CBDT 18-30 वर्ष
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस 20-30 वर्ष
असिस्टेंट एन्फोर्समेंट ऑफिसर डायरेक्टरेट ऑफ एन्फोर्समेंट 18-30 वर्ष
सब इंस्पेक्टर NIA 18-30 वर्ष
टैक्स असिस्टेंट CBDT / CBIC 18-27 वर्ष

इन पदों पर होंगी भर्तियां

  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) – सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) – इंटेलिजेंस ब्यूरो
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) – रेल मंत्रालय
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) – विदेश मंत्रालय
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) – AFHQ
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) – इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • असिस्टेंट / असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) – अन्य मंत्रालय / विभाग / संगठन
  • इनकम टैक्स इंस्पेक्टर – CBDT
  • इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज) – CBIC
  • इंस्पेक्टर (प्रिवेंटिव ऑफिसर) – CBIC
  • इंस्पेक्टर (एग्जामिनर) – CBIC
  • असिस्टेंट एन्फोर्समेंट ऑफिसर (AEO) – डायरेक्टरेट ऑफ एन्फोर्समेंट, राजस्व विभाग
  • सब इंस्पेक्टर (SI) – CBI
  • इंस्पेक्टर पोस्ट – डाक विभाग, संचार मंत्रालय
  • इंस्पेक्टर – सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स, वित्त मंत्रालय
  • सेक्शन हेड – डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड
  • एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट – CBIC
  • रिसर्च असिस्टेंट (RA) – राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC)
  • डिविजनल अकाउंटेंट – C&AG के अंतर्गत कार्यालय
  • सब इंस्पेक्टर (SI) – राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)
  • सब इंस्पेक्टर (SI) / जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (JIO) – नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (MHA)
  • जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) – सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
  • स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II – गृह मंत्रालय
  • ऑफिस सुपरिटेंडेंट – CBDT
  • ऑडिटर – C&AG के अंतर्गत कार्यालय
  • ऑडिटर – CGDA के अंतर्गत कार्यालय
  • ऑडिटर – अन्य मंत्रालय / विभाग
  • अकाउंटेंट – C&AG के अंतर्गत कार्यालय
  • अकाउंटेंट – कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स
  • अकाउंटेंट / जूनियर अकाउंटेंट – अन्य मंत्रालय / विभाग
  • पोस्टल असिस्टेंट (PA) / सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA) – डाक विभाग, संचार मंत्रालय
  • सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (SSA) / अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) – केंद्रीय सरकारी कार्यालय / मंत्रालय
  • सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (SAA) – मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज, रक्षा मंत्रालय
  • टैक्स असिस्टेंट – CBDT और CBIC
  • सब इंस्पेक्टर (SI) – सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स, वित्त मंत्रालय

SSC CGL Eligibility: पोस्ट वाइज योग्यता

SSC CGL की सबसे अच्छी बात यह है किइसमें किसी खास स्ट्रीम की बाध्यता नहीं होती. अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है तो आप आवेदन कर सकते हैं. हालांकि कुछ पदों के लिए अलग योग्यता रखी गई है. BA, BCom, BSc, BBA या BCA, लगभग हर स्ट्रीम के छात्रों के लिए मौका खुला है.

पद जरूरी योग्यता
Junior Statistical Officer 12वीं में मैथ्स में 60% अंक या ग्रेजुएशन में Statistics
Statistical Investigator Grade-II ग्रेजुएशन में Statistics
Research Assistant किसी भी विषय में ग्रेजुएशन
बाकी पद किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन

SSC CGL युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय सरकारी परीक्षाओं में शामिल हो चुका है. इस एग्जाम में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को केंद्र सरकार में काम करने का मौका मिलता है. वैकेंसी की पूरी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: BRO में 899 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई



Leave a Comment