Ghazipur News: 24 रन से सुरहा ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता , Ghazipur Hindi News


Follow us on Google News
share

Ghazipur News: स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवल ग्राउंड पर स्वर्गीय जमुना स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सुरहा और बारा की

Ghazipur News: 24 रन से सुरहा ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Ghazipur News: सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवल ग्राउंड पर स्वर्गीय जमुना स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सुरहा और बारा की टीमों के बीच खेला गया। निर्धारित 10-10 ओवर के रोमांचक मुकाबले में सुरहा ने 24 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरहा की टीम ने 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारा की टीम निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 104 रन ही बना सकी। इस तरह सुरहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मुख्य अतिथि अमौरा गांव के युवा समाजसेवी रंगनाथ सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है, इसलिए खिलाड़ियों को निराश होने के बजाय खेल भावना और भाईचारे के साथ खेलना चाहिए। अनुशासन एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान है और खेल के माध्यम से राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं द्वारा इस तरह के खेल आयोजनों को सराहनीय बताया। प्रतियोगिता में सुरहा के प्रियम चौबे को मैन ऑफ द मैच तथा टिंकू पासवान को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका पंकज सिंह और सूरज उपाध्याय ने निभाई, जबकि कमेंट्री हरिओम सिंह और विकास ने की। आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह, अप्पू सिंह, मंगल सिंह, करण सिंह, टनी सिंह, रवि सिंह सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित रहे।



Leave a Comment