CCI Recruitment 2026: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, Career Hindi News


CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने 148 विभिन्न पदों पर यवाओं के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे।

CCI Recruitment 2026 Online Form: कपड़ा मंत्रालय के अधीन कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCI) ने देश के युवाओं के लिए एक शानदार भर्ती निकाली है। सीसीआई ने विभिन्न प्रशासनिक, तकनीकी और प्रबंधकीय श्रेणियों के तहत कुल 148 रिक्त पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 से आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का हिस्सा बनने के लिए फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक निर्धारित की गई है।

किस पद के लिए कितनी हैं रिक्तियां?

जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव : 50 पद

जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स): 50 पद

जूनियर असिस्टेंट (जनरल): 30 पद

मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग): 08 पद

मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स): 08 पद

असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा / आधिकारिक भाषा): 01 पद

असिस्टेंट मैनेजर (सूचना प्रौद्योगिकी – IT): 01 पद

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की शर्तें

इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार न्यूनतम योग्यताएं तय की गई हैं:

जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों (एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए 45%) के साथ बी.एससी कृषि की डिग्री।

जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स/जनरल): अकाउंट्स पद के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.कॉम (B.Com) और जनरल पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है।

मैनेजमेंट ट्रेनी व अन्य उच्च पद: इसके लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में एमबीए, सीए (CA), सीएमए (CMA) या बी.टेक/एमसीए (IT/CS) की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा: जूनियर असिस्टेंट और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, जबकि असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के तहत विशेष छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

सीसीआई में अंतिम रूप से चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को तीन मुख्य चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT Exam) आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 120 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और अंत में मेडिकल परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पूर्व सैनिकों और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। इच्छुक छात्र समय रहते आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ आधिकारिक वेबसाइट www.cotcorp.org.in पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।



Leave a Comment