Faridabad News: खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 अगस्त से शुरू होगी, खेल कैलेंडर जारी, Faridabad Hindi News


Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद जिले के शिक्षा विभाग ने अंडर-17 और 19 आयुवर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी किया है। ये प्रतियोगिताएं 15 से 22 जुलाई के बीच विभिन्न विद्यालयों और खेल स्थलों पर आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में कराटे, जूडो, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स आदि शामिल हैं।

Faridabad News: खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 अगस्त से शुरू होगी, खेल कैलेंडर जारी

Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला शिक्षा विभाग ने अधिकारी (डीईओ) ने अंडर-17 व 19 आयुवर्ग की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रतियोगिताएं 15 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई तक जिले के विभिन्न विद्यालयों और खेल स्थलों पर आयोजित होंगी।

प्रतियोगिताओं का आयोजन

शिक्षा विभाग द्वारा जारी खेल कैलेंडर के अनुसार कराटे प्रतियोगिता 15 से 18 जुलाई तक की एडीएसआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबुआ कॉलोनी में आयोजित होगी। 15 व 16 जुलाई को फरीदाबाद खंड की, जबकि 17 एवं 18 जुलाई को बल्लभगढ़ खंड के स्कूलों के मुकाबले कराए जाएंगे। वहीं जूडो के मुकाबले भी 15 से 18 जुलाई तक राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्लभगढ़ में होंगे। इसमें दो दिन यानि 15 व 176 जुलाई को फरीदाबाद और 17 व 18 जुलाई को बल्लभगढ़ के विद्यालयों की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा चार्मवुड विलेज स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में 15 जुलाई को फरीदाबाद खंड के और 16 जुलाई को बल्लभगढ़ खंड की प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी।

लड़कियों और लड़कों के मुकाबले

20 से 21 जुलाई तक शिव नादर स्कूल में फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ खंड की लड़कियों के मुकाबले कराए जाएंगे। वहीं 17 से 20 जुलाई तक छात्रों के बास्केटबॉल के मुकाबले मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में मुकाबले होंगे। वहीं लड़कियों के मुकाबले राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी पांच 18 से 20 जुलाई के दौरान संपन्न कराए जाएंगे। 15 व 16 जुलाई को बल्लभगढ़ खंड के स्कूलों की एथलेटिक प्रतियोगिता राजकीय उच्च विद्यालय जुन्हेड़ा तथा 17 एवं 18 जुलाई को फरीदाबाद खंड के स्कूलों की एथलेटिक प्रतियोगिता सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर में संपन्न होंगी। खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 16, 17, 18 और 20 जुलाई को ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सुनपेड तथा राजकीय उच्च विद्यालय एनआईटी-2, तिकोना पार्क में किया जाएगा। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं सतयुग दर्शन विद्यालय भूपानी में होगी। बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं 15 से 18 जुलाई तक तथा बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं 19 से 22 जुलाई तक खेली जाएंगी।

स्पोर्ट्स फंड की आवश्यकता

स्पोर्ट्स फंड जमा कराने वाले ही लेंगे हिस्सा

सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि सभी स्कूलों को पत्र जारी किया गया है कि सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार भी को स्पोर्ट्स फंड जमा कराना आवश्यक है। उसके बिना कोई भी स्कूल प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकेगा। समय से पूर्व सभी स्कूल अपना स्पोर्ट्स फंड अवश्य जमा कराएं।

खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी हो गया है। उसके अनुरूप ही प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। यह कैलेंडर सभी स्कूलों को भेज भी दिया गया है।

-हरबीर अधाना, सहायक शिक्षा अधिकारी

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खेल प्रतियोगिताएं कब से कब तक आयोजित की जाएंगी?

प्रतियोगिताएं 15 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई तक आयोजित होंगी।

कराटे प्रतियोगिता का आयोजन कब होगा?+

बास्केटबॉल के मुकाबले कब होंगे?+



Leave a Comment