CGPSC ADPO Exam Date 2026: छत्तीसगढ़ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा की डेट घोषित


Trusted Source Image

छत्तीसगढ़ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा की डेट घोषित कर दी गई है। परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह विभाग के तहत सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर परीक्षा तिथि देख सकते हैं।

सीजीपीएससी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2026 (रविवार) को पांच जिला केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी।

  1. सरगुजा (अंबिकापुर)
  2. बिलासपुर
  3. दुर्ग
  4. बस्तर (जगदलपुर)
  5. रायपुर

CGPSC ADPO Exam 2026: परीक्षा विवरण

परीक्षा तिथि

दिन

समय

विषय

20 सितंबर 2026

रविवार

सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

भाग 1 – सामान्य ज्ञान

भाग 2 – विधि (कानून)

Also read Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न प्रबंधकीय पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड जानें

CGPSC ADPO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

सीजीपीएससी एडीपीओ भर्ती के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले, यानी लगभग 10 सितंबर 2026 तक जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। आयोग किसी भी उम्मीदवार को न तो डाक से अलग-अलग एडमिट कार्ड भेजेगा और न ही उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने के बारे में कोई एसएमएस नोटिफिकेशन भेजेगा।



Leave a Comment