जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 4 सितंबर 2026 तक चलेगी।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट लेवल कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (JILCCE) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर तक निर्धारित की गई है।
जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2026 तक है। इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म की त्रुटियां 6 से 8 अगस्त तक सुधार सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए, झारखंड के अलग-अलग सरकारी विभागों में इंटर लेवल के विभिन्न पदों के लिए 326 रिक्तियां भरी जाएंगी।
JSSC Inter Level Recruitment 2026: आयुसीमा
जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
JSSC Inter Level Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। झारखंड राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये है। वहीं दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में छूट दी जाएगी। बिना परीक्षा शुल्क का भुगतान किए गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे और वे रद्द किए जा सकेंगे।
JSSC Inter Level Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
Also read HTET Biometric Verification: एचटेट बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन 10 अगस्त से शुरू, 22 जिलों में सेंटर, निर्देश जारी
JSSC Inter Level Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन ओएमआर (OMR) आधारित मुख्य लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर टाइपिंग और स्टेनोग्राफी के स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। स्किल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा और अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।