छतरपुर जिले के खजुराहो के पास स्थित ग्राम गंज की आरती अग्रवाल ने MPSI (स्टेनो) परीक्षा में अपनी श्रेणी में मध्यप्रदेश स्तर पर दूसरी रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि पिछले 60 दिनों में सरकारी नौकरी में उनका यह दूसरा चयन है। इससे पहले उनका चयन माध्यम
.

आरती अग्रवाल का 60 दिन में दो सरकारी नौकरियों में चयन।
छोटे गांव से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता
आरती अग्रवाल, महेश कुमार अग्रवाल की पुत्री हैं। उनकी प्रारंभिक से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई ग्राम गंज में ही हुई। उनके पिता गांव में बर्तन की छोटी दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आरती ने मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।
आरती का पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग में वर्ग-3 शिक्षक के पद पर चयन हुआ। इसके बाद MPSI (स्टेनो) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अपनी श्रेणी में मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
परिवार और जिले में खुशी का माहौल
आरती की सफलता से उनके परिवार, ग्राम गंज और पूरे छतरपुर जिले में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने का सपना देखते हैं।