UKSSSC Recruitment 2026 | Uttarakhand Government Jobs Application List


UKSSSC ने लेखाकार समेत 379 पदों पर मांगे आवेदन (फाइल फोटो)

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 379 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत लेखाकार, सहायक लेखाकार, कार्यालय सहायक (लेखा

.

इन विभागों में होगी भर्ती

आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार सबसे अधिक 230 पद निदेशालय विभागीय लेखा, उत्तराखंड में सहायक लेखाकार के हैं। इसके अलावा उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL), उत्तराखंड जल विद्युत निगम, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, जल संस्थान, पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन, विभिन्न जिलाधिकारियों के कोषागार कार्यालयों सहित कई विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल मिलाकर 379 पदों पर चयन होगा।

क्रमांक विभाग / पद पदों की संख्या
1 लेखाकार (ब्रिडकुल) 1
2 सहायक लेखाकार (उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) 75
3 सहायक लेखाकार (पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन एवं उत्तराखंड लिमिटेड) 5
4 सहायक लेखाकार (उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड) 2
5 सहायक लेखाकार (उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद) 13
6 सहायक लेखाकार / कनिष्ठ समर्परीक्षक (उत्तराखंड जल संस्थान) 5
7 सहायक लेखाकार (ब्रिडकुल) 2
8 सहायक लेखाकार (निदेशालय विभागीय लेखा, उत्तराखंड) 230
9 सहायक लेखाकार (जिलाधिकारी, अल्मोड़ा-कोषागार) 13
10 सहायक लेखाकार (जिलाधिकारी, नैनीताल-कोषागार) 12
11 सहायक लेखाकार (जिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर-कोषागार) 5
12 सहायक लेखाकार (निदेशालय, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी) 3
13 सहायक लेखाकार (जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग-कोषागार) 3
14 सहायक लेखाकार (जिलाधिकारी, चम्पावत-कोषागार) 2
15 सहायक लेखाकार (जिलाधिकारी, बागेश्वर-कोषागार) 1
16 सहायक लेखाकार (अभियोजन विभाग, उत्तराखंड) 1
17 कार्यालय सहायक-तृतीय (लेखा), पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड 5
18 कैशियर कम सहायक लेखाकार (उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग, देहरादून) 1
कुल रिक्त पद 379

ऑनलाइन आवेदन की तारीखें

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में संशोधन करने का अवसर 18 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक मिलेगा। वहीं, लिखित परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है।

UKSSSC द्वारा जारी भर्तियों का विज्ञापन।

UKSSSC द्वारा जारी भर्तियों का विज्ञापन।

आवेदन करते समय इन दस्तावेजों का रखें ध्यान

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ अपना फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड के दोनों ओर की प्रति तथा श्रेणी एवं उपश्रेणी से संबंधित प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। जिन पदों के लिए अनुभव अनिवार्य है, वहां अनुभव प्रमाण पत्र भी आवेदन के साथ संलग्न करना होगा।

आयोग ने बताया है कि भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य नियम एवं शर्तें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.sssc.uk.gov.in) पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले विज्ञापन का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें। आवेदन से संबंधित किसी भी सहायता के लिए आयोग ने टोल फ्री नंबर, व्हाट्सएप हेल्पलाइन और ई-मेल की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।



Leave a Comment