Dhamaal 4 Box office Collection Day 1: अजय देवगन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘धमाल 4’ रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई है. सोशल मीडिया पर जहां लोगों ने फिल्म को लेकर अच्छा रिस्पांस दिया है वहीं, क्रिटिक्स की ओर से भी इसे काफी पसंद किया गया है. फिल्म के वर्ड ऑफ माउथ का बॉक्स ऑफिस पर भरपूर फायदा मिल रहा है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
‘धमाल 4’ का ओपनिंग डे कलेक्शन (Dhamaal 4 Box office Collection Day 1)
अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ओपनिंग डे पर अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है. इसके पहले फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म के लिए 1 लाख 8 हजार 937 टिकटों की प्री बुकिंग हुई और इसने ब्लॉक सीटों के साथ ही 6.11 करोड़ का बिजनेस किया.
– वहीं, सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धमाल 4’ ओपनिंग डे के मौके पर भी अच्छी खासी कमाई कर चुकी है. रात 8 बजे तक इसने 7.64 करोड़ की कमाई कर ली है.
– इसकी ऑक्यूपेंसी भी 19% दर्ज की गई है. हालांकि, फाइनल आंकड़े रात साढ़े 10 बजे तक आएंगे.
यह भी पढ़ें: 85 करोड़ की नेटवर्थ, 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स… फिर भी सिर्फ 9 करोड़ के लिए जेल जाएंगे राजपाल यादव
‘धमाल 4’ ने पहले दिन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
इसी के साथ ही अजय देवगन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘धमाल 4’ ने पहले दिन कमाल की कमाई के साथ ही 2026 में रिलीज हुईं 10 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त कर दिया है. देखिए लिस्ट…
1. हॉन्टेड 3डी- 2.5 करोड़
2. मैं वापस आऊंगा- 1.15 करोड़
3. चांद मेरा दिल- 3.31 करोड़
4. पति पत्नी और वो दो- 4.38 करोड़
5. एक दिन- 1.15 करोड़
6. मर्दानी 3- 4 करोड़
7. हैप्पी पटेल- 1.25 करोड़
8. अस्सी- 1 करोड़
9. इक्कीस- 7.28 करोड़
10. पेद्दी- 3 करोड़
यह भी पढ़ें: तीन महीने जेल में रहेंगे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा, 7.35 करोड़ का जुर्माना भी लगाया
‘धमाल’ फ्रेंचाइजी के दो पार्ट से भी निकली आगे
इतना ही नहीं, ‘धमाल 4’ ने अपनी ही फ्रेंचाइजी की दो फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स को भी तोड़ दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धमाल’ के पहले पार्ट ने 2.38 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था. वहीं, इसके बाद ‘डबल धमाल’ आई, जिसने 7.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जिसे ‘धमाल 4’ पछाड़ते हुए आगे निकल चुकी है. वहीं, ‘टोटल धमाल’ ने 16.50 कमाए थे.
‘धमाल 4’ के बारे में
बहरहाल, अगर ‘धमाल 4’ के बारे में बात की जाए तो ये हिट फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ का चौथा सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन, संजय मिश्रा, रवि किशन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजिदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इसमें 100 पुराने खजाने की तलाश की भागमभाग दिखाई गई है. इसे एक जबरदस्त कॉमेडी फिल्म बताया जा रहा है.