Dm Uncle:हमारी गली में भरा है पानी, हमको हो रही परेशानी, न खेल पा रहे हैं और न जा पा रहे स्कूल – Children Appeal To Aligarh Dm


अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma

Updated Thu, 09 Jul 2026 04:07 PM IST

बच्चों का कहना है कि जलभराव के कारण उन्हें स्कूल जाने और खेलने में दिक्कत हो रही है। मच्छरों से हो रही परेशानी का भी बच्चों ने जिक्र किया है। उन्होंने डीएम से टूटी सड़क बनवाने की मांग की है।


Children appeal to Aligarh DM

डीएम से हाथ जोड़कर अपील करते बच्चे
– फोटो : वीडियो ग्रैब



विस्तार

अलीगढ़ शहर के नगला महताब के बच्चों ने डीएम से बारिश के बाद गली में हुए जलभराव की शिकायत की है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे डीएम अंकल हमारी गली में भरा है पानी, हमको हो रही परेशानी कहते हुए नजर आ रहे हैं।


यह वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा साझा किया जा रहा है, जिससे प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके। बच्चों का कहना है कि जलभराव के कारण उन्हें स्कूल जाने और खेलने में दिक्कत हो रही है। मच्छरों से हो रही परेशानी का भी बच्चों ने जिक्र किया है। उन्होंने डीएम से टूटी सड़क बनवाने की मांग की है।



Leave a Comment