Drdo Hemrl:डीआरडीओ की पुणे स्थित लैब में अप्रेंटिस भर्ती, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड, कौन कर सकता है आवेदन? – Drdo Hemrl Apprentice Recruitment 2026: Apply For 50 Posts, Stipend Rs 15,000


DRDO HEMRL Apprentice 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के पुणे स्थित हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (HEMRL) में अप्रेंटिस प्रशिक्षण का अवसर है। प्रयोगशाला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 50 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। अलग-अलग विषयों और शैक्षणिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं।




उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि यह नियमित सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि एक वर्ष का अप्रेंटिस प्रशिक्षण कार्यक्रम है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद HEMRL या डीआरडीओ में स्थायी, अस्थायी या संविदा नौकरी मिलने का कोई अधिकार नहीं होगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अगस्त 2026 है।



Leave a Comment