E20 पेट्रोल से खराब हो रही गाड़ियों पर मोदी सरकार सख्त, राज्यों को दिया मिलावटखोरों पर कड़ा एक्शन लेने का निर्देश – e20 petrol controversy modi government instruct states to strict action on fuel adulteration


Modi Government on E20 Petrol Adulteration: लोगों में E20 पेट्रोल की क्वालिटी और इंजन सुरक्षा को लेकर काफी चिंताएं देखी जा रही हैं। इस सबके बीच मोदी सरकार काफी सख्त है। केंद्र सरकार ने राज्यों को पेट्रोल में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन के निर्देश दिए हैं। सरकार का मकसद यह साफ करना है कि गड़बड़ी कहां हो रही है। 

e20 fuel adulteration
सरकार का पेट्रोल में मिलावट करने वालों पर एक्शन का निर्देश।
E20 पेट्रोल इस समय देश में सबसे चर्चित मुद्दों में से एक बना हुआ है। सरकार इसको देशभर में लागू कर चुकी है। हालांकि, लोग शिकायत कर रहे हैं कि इससे उनकी गाड़ियों में खराबी आ रही है, इंजन खराब हो रहा है और माइलेज कम हो रहा है। लोगों में E20 पेट्रोल की क्वालिटी और इंजन सुरक्षा को लेकर काफी चिंताएं देखी जा रही हैं। इस सबके बीच मोदी सरकार काफी सख्त है। केंद्र सरकार ने राज्यों को पेट्रोल में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

मिलावटखोरों से कड़ाई से निपटने का आदेश

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में एक Q&A नोट जारी किया था। मंत्रालय ने निर्देश जारी कर सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से कहा है कि ईंधन के रखरखाव या सप्लाई चेन में किसी भी तरह की लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • सख्त कार्रवाई – सरकार ने कहा है कि पेट्रोल में मिलावट के हर मामले से बेहद कड़ाई से निपटा जाए। क्वालिटी के साथ समझौता करने वालों पर जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।
  • जानकारी – हालांकि, मंत्रालय ने यह साफ नहीं किया है कि अभी तक कहीं बड़े पैमाने पर पेट्रोल में मिलावट पकड़ी गई है या नहीं और न ही किसी विशेष राज्य या जुर्माने की जानकारी दी है। आप मंत्रालय द्वारा जारी Q&A नोट ऊपर देख सकते हैं।

असली समस्या E20 पेट्रोल नहीं, बल्कि मिलावट है

असली समस्या E20 पेट्रोल नहीं, बल्कि मिलावट है

इस कड़े कदम के पीछे सरकार का मकसद यह साफ करना है कि गड़बड़ी कहां हो रही है। सरकार चाहती है कि लोग दोनों बातों का अंतर समझें।

  • तय मानक – सरकार के मुताबिक तय मानकों के अनुसार बना E20 पेट्रोल गाड़ियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
  • सप्लाई चेन की गड़बड़ी – अगर किसी गाड़ी में खराबी आती है, तो वह पेट्रोल की खराब क्वालिटी, पेट्रोल पंपों पर सही रखरखाव न होने या मिलावट की वजह से हो सकती है, न कि सरकार के इथेनॉल मिक्सिंग वाले नियम के कारण।

लोगों की क्या चिंताएं हैं?

लोगों की क्या चिंताएं हैं?
  1. पिछले कुछ समय से लोगों में ई20 पेट्रोल को लेकर भारी असंतोष देखने को मिल रहा है। कई कार और बाइक मालिक सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं को उनकी गाड़ी में ई20 पेट्रोल की वजह से दिक्कत आ रही है।
  2. लोगों का कहना है कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने से गाड़ी का माइलेज गिर रहा है, इंजन की परफॉर्मेंस कम हो रही है और फ्यूल टैंक और पाइप्स खराब होने का डर है।

सख्त एक्शन का निर्देश

सख्त एक्शन का निर्देश

​E20 पेट्रोल की वजह से गाड़ियां अचानक बंद होने और ब्रेकडाउन होने के मामले सामने आए थे। लेकिन सरकार के मुताबिक जांच में असली समस्या E20 पेट्रोल नहीं, बल्कि मिलावटी ईंधन पाया गया था। इसी के चलते केंद्र सरकार ने राज्यों को मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का निर्देश दिया है।

रमन कुमार

लेखक के बारे मेंरमन कुमाररमन कुमार, एक ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान समय में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में 3 वर्षों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले रमन ने Zee News के साथ भी काम किया है। वहां उनकी जिम्मेदारी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर क्वालिटी कंटेंट डिलीवर करने की रही। रमन ने कार-बाइक्स और गैजेट्स की बदलती दुनिया को बहुत करीब से देखा और कवर किया है। ऑटोमोबाइल के साथ ही रमन टेक्नोलॉजी पर भी लिखते हैं।
रमन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी कठिन से कठिन जानकारी को भी इतनी सरलता से लिखते हैं कि एक आम पाठक भी उसे आसानी से समझ सके। एक ऑटो और टेक जर्नलिस्ट के तौर पर रमन की नजर नई कारों, अपकमिंग बाइक्स, बस और ट्रकों के साथ-साथ ईवी (EV) सेक्टर में हो रहे बदलावों पर रहती है। इसके साथ ही वे लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में आगाह करते रहते हैं और फास्टैग जैसे विषयों के बारे में नई जानकारी देते रहते हैं।
देश के अलावा रमन, अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर भी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों पर नजर रखते हैं। अन्य देशों में कारों में आ रही नई तकनीक और नए और अनोखे वीकल्‍स में उनकी खासा दिलचस्पी रहती है। Auto Expo हो या दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट (CES), रमन सभी ग्लोबल इवेंट्स पर नजर रखते हैं। वहां पेश की जा रही नई गाड़ियों और तकनीक के बारे में जानना और लोगों को उसे सरल भाषा में समझाना रमन को पसंद है।
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद रमन से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ ऑर्ट्स इन मास कम्यूनिकेशन (MAMC) की डिग्री हासिल की है। रमन, पत्रकारिता की नैतिकता और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों का पालन करते हैं। उनकी ओर से दी गई हर जानकारी और रिव्यूज, NBT ऑनलाइन की ऑटो-टेक एडि‍टोर‍ियल टीम से वेरिफाई करने के बाद पाठकों तक पहुंचाई जाती है।
और पढ़ें