ESIC Recruitment 2026 Online Form: स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे डॉक्टरों और मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), भुवनेश्वर ने 24 जुलाई 2026 को एक नया भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए टीचिंग फैकल्टी, सीनियर रेजिडेंट और मेडिकल ऑफिसर के 122 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इन पदों पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन केवल सीधे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा।
कौन-कौन से पद हैं शामिल?
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कई प्रमुख पदों को भरा जाना है:
प्रोफेसर
एसोसिएट प्रोफेसर
असिस्टेंट प्रोफेसर
सीनियर रेजिडेंट
मेडिकल ऑफिसर
AAI में नौकरी का शानदार मौका! 379 पदों पर निकली भर्ती
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास पद के अनुसार आवश्यक मेडिकल डिग्री होनी चाहिए:
टीचिंग फैकल्टी और सीनियर रेजिडेंट: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के नियमों के अनुसार संबंधित विषय में मेडिकल डिग्री (MD/MS/DNB) और आवश्यक शिक्षण अनुभव होना अनिवार्य है।
मेडिकल ऑफिसर: मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से अनिवार्य इंटर्नशिप के साथ MBBS डिग्री होनी चाहिए।
मेडिकल रजिस्ट्रेशन: सभी आवेदकों के पास एनएमसी या राज्य चिकित्सा परिषद में वैलिड मेडिकल रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
आयु सीमा: अभ्यर्थियों की आयु की गणना 31 जुलाई 2026 की तिथि के आधार पर की जाएगी।
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! अकाउंटेंट के 379 पदों पर निकली भर्ती
पदवार सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के पे-मैट्रिक्स के अनुसार आकर्षक प्रतिमाह सैलरी और भत्ते मिलेंगे:
प्रोफेसर: लेवल-13 के तहत 1,23,100 रुपये प्रति माह का निश्चित मूल वेतन + अन्य भत्ते।
एसोसिएट प्रोफेसर: लेवल-12 के तहत 78,800 रुपये प्रति माह मूल वेतन + भत्ते।
असिस्टेंट प्रोफेसर एवं सीनियर रेजिडेंट: लेवल-11 के तहत 67,700 रुपये प्रति माह मूल वेतन + भत्ते।
मेडिकल ऑफिसर: लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये प्रति माह मूल वेतन + भत्ते।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 395 पदों पर निकली शानदार भर्ती, सैलरी पैकेज 47 लाख तक
वॉक-इन इंटरव्यू की तिथियां और समय
इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक रिपोर्ट करना होगा:
3 अगस्त 2026 (सोमवार): प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू।
5 अगस्त 2026 (बुधवार): सीनियर रेजिडेंट और मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू।
आवेदन शुल्क और आवश्यक डॉक्यूमेंट
आवेदन शुल्क: एससी, एसटी, महिला, पूर्व सैनिक, दिव्यांग (PwBD) और नियमित ईएसआई कर्मचारियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः नि:शुल्क है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का भुगतान भुवनेश्वर में देय ‘ईएसआई फंड खाता संख्या-1’ के नाम से बने डिमांड ड्राफ्ट (DD) के माध्यम से करना होगा।
जरूरी डाक्यूमेंट्स: 10वीं की मार्कशीट, एमबीबीएस/एमडी/एमएस की डिग्री, इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट, वैलिड मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट (यदि लागू हो), अनुभव प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की ओरिजनल व स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी।
अभ्यर्थी ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और निर्धारित तारीख को इंटरव्यू स्थल पर पहुंचें।