FIFA 2026 Argentina vs Switzerland: बिना लियोनल मेसी के गोल से सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से मिली हार


Last Updated:

फीफा विश्व कप 2026 में लियोनल मेसी की अर्जेंटीना ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए लगातार चौथी बार सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया. 120 मिनट तक चले खेल में दोनों टीमें निर्धारित 90 मिनट के समय में 1-1 की बराबरी पर रही, लेकिन एक्सट्रा टाइम के दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने दो गोल दागकर बाजी पलट दी.

बिना मेसी के गोल से सेमीफाइनल में अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से मिली हारZoom

अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के आखिरी क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हरा दिया. एक्स्ट्रा टाइम के खेल के दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 2 गाले दागे. इस तरह अर्जेंटीना ने विश्व कप के इतिहास में 7वीं बार सेमीफाइनल में एंट्री मारी है, जबकि के ये लगातार चौथी बार है जब टीम ने अंतिम-4 में अपनी जगह को सुनिश्चित किया है. ऐसे में अब अर्जेंटीना की सेमीफाइनल में 15 जुलाई को इंग्लैंड से होगी.

लगभग 80 हजार दर्शकों के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल में जब अर्जेंटीना की टीम स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरी पूरा स्टेडियम लियोनल मेसी के नाम गूंज उठा, लेकिन दुर्भाग्य से इस मैच में मेसी मेनिया देखने को नहीं मिला और वह एक भी गोल नहीं कर पाए. क्वार्टर में अर्जेंटीना ने बिना मेसी के गोल से जीत हासिल की. ऐसे में फैंस को मेसी का मैजिक तो देखने को नहीं मिला, लेकिन अर्जेंटीना की जीत ने जरूर खुश होने का मौका दे दिया.

एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने पलट दी बाजी

स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम ने पहले हाफ के 10वें मिनट में गोल दाग कर बढ़त हासिल कर ली थी. अर्जेंटीना के लिए ये गोल एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने की जब लियोनल मेसी ने उन्हें शानदार कॉर्नर क्रॉस दिया. हालांकि, इसके बाद स्विट्जरलैंड की टीम ने भी दमदार वापसी की और दूसरे हाफ के 67वें मिनट में डैन न्डोये के गोल से स्कोर को 1-1 की बराबरी ला दिया.

इसके बाद निर्धारित समय तक स्कोर बराबरी पर ही रहा. ऐसे में 15-15 मिनट का दो एक्स्ट्रा टाइम खेला गया. एक्स्ट्रा के पहले हाफ में अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड के गोल पोस्ट पर धड़ाधड़ हमला किया, लेकिन टीम के गोलकीपर ने सबको नाकाम कर दिया. पहले हाफ में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाई. ऐसे में रोमांचक हो चुके एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में अर्जेंटीना के खिलाड़ियों जान लड़ा दी. दूसरे हाफ में पहले जूलियन अल्वारेज (112वें मिटन) और फिर लौटारो मार्टिनेज (120वें मिनट) ने गोल दाग कर अपनी टीम को सेमीफाइनल का टिकट सौंप दिया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Leave a Comment