FIFA World Cup 2026: सेमीफाइनल में फ्रांस की हार के बाद बवाल, राजधानी पेरिस में भड़के दंगे; कई घायल


स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। FIFA World Cup 2026, France vs Spain: फ्रांस का 2026 फीफा वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया। फ्रांस को मंगलवार को टेक्‍सास के एटी एंड टी स्‍टेडियम में स्‍पेन के हाथों सेमीफाइनल में 0-2 की शिकस्‍त सहनी पड़ी। फ्रांस की हार के बाद राजधानी पेरिस में दंगा भड़क गया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैले।

स्‍पेन दूसरी बार फाइनल में पहुंचा

बता दें कि स्‍पेन ने मिकेल ओयरजबल और पेड्रो पोरो के गोलों की मदद से फ्रांस को 2-0 से पटखनी देकर दूसरी बार फीफा वर्ल्‍ड कप के फाइनल में प्रवेश किया। मिकेल ने 22वें मिनट में पेनल्‍टी पर गोल दागा जबकि पोरो ने 58वें मिनट में गोल करके स्‍पेन की बढ़त दोगुनी की।

फ्रांस को अपने कप्‍तान कायलिन एमबापे से जादूई प्रदर्शन की उम्‍मीद थी, लेकिन वो मैच में कुछ खास नहीं कर सके। एमबापे के खिलाफ स्‍पेन की रणनीति बेहद मजबूत थी। फ्रांस के स्‍ट्राइकर को गोल करने के मौके नहीं मिले। फ्रांस की टीम लगातार तीसरी बार फीफा वर्ल्‍ड कप फाइनल में पहुंचने से चूक गई।

फ्रांस की राजधानी में बवाल

फ्रांस की हार फुटबॉल फैंस को हजम नहीं हुई। अर्लिंगटन में जैसे ही फाइनल व्‍हिसल बजी तो फ्रांस की राजधानी पेरिस में दंगा भड़क गया। कई क्षेत्रों में आगजनी फैली। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। फ्रांस के कप्‍तान कायलिन एमबापे ने हार की जिम्‍मेदारी लेते हुए अपने देशवासियों से माफी मांगी।



Leave a Comment