Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
Nitin Gadkari on Ethanol: सिर्फ पेट्रोल की गाड़ियों को यूज करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि जो वाहन चालक इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल का यूज नहीं करना चाहते, वे 100% पेट्रोल चुन सकते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। उन्होंने E20 ईंधन को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच केंद्र सरकार के इथेनॉल-ब्लेंडिंग प्रोग्राम का बचाव किया है।

‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने E20 ईंधन से गाड़ियों के इंजन खराब होने की चिंताओं को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये दावे गलत जानकारी पर आधारित हैं और कहा कि सरकार को इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है।
100% पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत…
जब उनसे पूछा गया कि क्या फ्यूल स्टेशनों पर E20 के साथ-साथ E10 पेट्रोल भी उपलब्ध कराया जा सकता है, तो गडकरी ने कहा कि देश पहले ही 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य हासिल कर चुका है। उन्होंने कहा, “यह कैसे संभव है जब हम 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य हासिल कर चुके हैं और देश के हर फ्यूल स्टेशन पर E20 फ्यूल उपलब्ध है? जो लोग इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल नहीं चाहते, वे 100% पेट्रोल ले सकते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए ज्यादा पैसे देने होंगे।”
इस सवाल पर कि क्या पेट्रोल पंप ग्राहकों को इथेनॉल के अलग-अलग मिश्रण (ब्लेंड) देंगे, गडकरी ने कहा कि यह फैसला पेट्रोलियम मंत्रालय को करना है। उन्होंने कहा, “इस पर टिप्पणी करना मेरे लिए सही नहीं होगा क्योंकि यह फैसला पेट्रोलियम मंत्रालय को लेना है। कुछ पेट्रोल पंपों पर लोगों के पास फ्लेक्स फ्यूल वाहनों (FFVs) में इस्तेमाल के लिए E85 (85% इथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल) खरीदने का विकल्प है। आधे दर्जन से ज्यादा वाहन निर्माता ऐसे वाहन लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। E85 की कीमत E20 से कम है। इसलिए, लोगों के पास ऑप्शन है।”