Fifa World Cup 2030 Final:क्या मोरक्को नहीं, स्पेन बनेगा अगले विश्व कप फाइनल का मेजबान? सरकार का बड़ा दावा – 2030 Fifa World Cup Final: Spain Remains Confident Amid Morocco Hosting Reports


फीफा विश्व कप 2030 के फाइनल की मेजबानी को लेकर उठी अटकलों के बीच स्पेन ने साफ किया है कि उसे अब भी पूरा भरोसा है कि खिताबी मुकाबला उसके देश में ही खेला जाएगा। स्पेन सरकार का कहना है कि विश्व कप फाइनल की मेजबानी का सबसे मजबूत दावेदार वही है और वह इसका हकदार भी है।




‘स्पेन फाइनल की मेजबानी का हकदार’


ब्रिटिश मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फीफा ने कथित तौर पर 2030 विश्व कप का फाइनल सह-मेजबान मोरक्को को देने का फैसला कर लिया है। इस पर स्पेन की खेल मंत्री मिलाग्रोस तोलोन ने कहा कि स्पेन के पास फाइनल की मेजबानी के लिए कई मजबूत दावेदार स्टेडियम और पर्याप्त आधार हैं। उन्होंने कैडेना सेर से बातचीत में कहा, ‘हम मौजूदा पुरुष और महिला विश्व चैंपियन हैं। 2030 विश्व कप की मेजबानी के लिए स्पेन और पुर्तगाल ने संयुक्त बोली की अगुआई की थी, जिसमें बाद में मोरक्को भी शामिल हुआ। हमारे देश के पास कई मजबूत खूबियां हैं।’



Leave a Comment