Government Jobs: एमपी में निकलेंगी 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM का बड़ा ऐलान, मोबाइल एप पर मिलेंगी आवेदन से रिजल्ट तक सुविधाएं – mp-government-jobs-1-lakh-vacancy-cm-mohan-yadav-recruitment-reforms-paper-leak-law


एमपी में सरकारी नौकरियां निकले का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में अगले दो साल में करीब एक लाख बंपर नियमित सरकारी नौकरियां निकलने वाली हैं। सीएम ने भर्ती प्रक्रिया, पारदर्शिता और पेपर लीक से बचाव के लिए फुलप्रूफ प्लान बताया है। जानिए सरकारी भर्ती को लेकर क्या-क्या होगा…

CM Mohan Yadav
सीएम मोहन यादव ले सरकारी नौकरियों को लेकर नया प्लान बताया है, दो साल में एक लाख नौकरियां निकलेंगी
भोपाल: एमपी के लाखों सरकारी नौकरी के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी है। सीएम मोहन यादव ने घोषणा की है कि प्रदेश में आगामी दो वर्षों के दौरान विभिन्न विभागों में करीब एक लाख नियमित शासकीय पदों पर भर्ती की जाएगी। सरकार प्रत्येक विभाग का वार्षिक भर्ती कैलेंडर तैयार करेगी, जिससे युवाओं को पहले से ही भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी मिल सके।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर समान अवसर उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से आगामी दो वर्षों में प्रदेश के विभिन्न विभागों में लगभग एक लाख नियमित शासकीय पदों पर भर्ती की जाएगी। पदोन्नति से रिक्त होने वाले पदों को भी चरणबद्ध तरीके से भरते हुए प्रत्येक विभाग का वार्षिक भर्ती कैलेंडर तैयार किया जाएगा।

उन्होंने ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और अभ्यर्थी हितैषी बनाने के लिए व्यापक सुधार किए जा रहे हैं, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता बढ़ेगी और युवाओं को समय पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

  • अगले 2 वर्षों में प्रदेश के विभिन्न विभागों में 1 लाख नियमित शासकीय पदों पर भर्ती की जाएगी
  • पेपर लीक, सॉल्वर गैंग और परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा
  • हर विभाग का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी होगा और समान पात्रता वाले पदों के लिए साल में एक संयुक्त परीक्षा होगी
  • OTR आधारित एकीकृत भर्ती मोबाइल ऐप लॉन्च होगा, जिसमें आवेदन से लेकर रिजल्ट तक सभी सुविधाएं मिलेंगी
  • AI, बायोमेट्रिक और CCTV निगरानी के साथ परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाएगा

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

सीएम यादव ने कहा कि पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध भर्ती व्यवस्था युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने का आधार है। सरकार भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह विश्वसनीय और तकनीक आधारित बनाकर प्रतिभाशाली युवाओं को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Navbharat Timesपेपर लीक मामलों पर सख्ती, MP में बनेंगे 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, परीक्षा विवादों का 90 दिन में होगा निपटारा, विद्यार्थियों को बड़ी राहत
Navbharat Timesधर्मेंद्र प्रधान ने आंदोलन से पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी, मंत्री का बड़ा खुलासा, विजयवर्गीय बोले-यही सच्चे कार्यकर्ता की पहचान

प्वाइंटस में समझिये भर्ती को लेकर नई व्यवस्था

2 वर्षों में 1 लाख नियमित सरकारी पदों पर भर्ती।
हर विभाग जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर।
पेपर लीक और नकल रोकने के लिए बनेगा सख्त कानून।
समान पात्रता वाले पदों के लिए साल में एक संयुक्त परीक्षा।
प्रतियोगी परीक्षाओं में ‘मध्यप्रदेश विशेष’ अनिवार्य।
OTR आधारित एकीकृत भर्ती मोबाइल ऐप लॉन्च होगा।
AI, बायोमेट्रिक और CCTV से होगी परीक्षा की निगरानी।
मॉडल पेपर, आधिकारिक प्रश्न बैंक और फ्री मॉक टेस्ट की सुविधा।

चैतन्य सोनी

लेखक के बारे मेंचैतन्य सोनीचैतन्य सोनी, नवभारत टाइम्स डिजिटल (NBT Online) में कंसलटेंट राइटर हैं। वे मध्य प्रदेश की राजनीति, ऑफ बीट खबरों, ब्रेकिंग, करंट अफेयर, लीक से हटकर खबरों को कवर करते हैं। डॉ. हरीसिंह गौर यूनिवर्सिटी. सागर मप्र से M.Com, MCJ करने के बाद पत्रकारिता में करीब 23 साल से जुड़े हैं। सागर, भोपाल, दिल्ली में लंबे समय तक काम का अनुभव है। उन्होंने यूनीवार्ता में ट्रेनी जर्नलिस्ट से कॅरियर की शुरूआत की थी। देशबंधू, NNI, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, न्यूज-24, दैनिक भास्कर, पत्रिका, नवदुनिया में बतौर सब एडिटर/सीनियर र‍िपोर्टर काम किया है।और पढ़ें