High Court Vacancy 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए हाई कोर्ट में नौकरी, चपरासी- क्लर्क समेत निकली ढेरों वैकेंसी – hp high court recruitment 2026 for clerk chaprasi steno various post 388 vacancies eligibility criteria apply form


New Job Alert 2026: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने क्लर्क, चपरासी, कोर्ट मैनेजर, स्टेनोग्राफर समेत अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। 10वीं पास के लिए भर्ती है। 10 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए हैं। आप भी अप्लाई कर सकते हैं।

high court clerk vacancy 2026
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट भर्ती क्लर्क, (सांकेतिक तस्वीर क्रेडिट- ChatGPT AI)
HP High Court Recruitment 2026 : 10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कैंडिडेट्स जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए हाई कोर्ट में नौकरी लेने का सुनहरा अवसर है। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। जिसके जरिए कोर्ट मैनेजर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, चपरासी, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वरस, चौकीदार समेत पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 10 अगस्त से इसके लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन विंडो भी ओपन हो गई है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने यह नई भर्ती जिला न्यायपालिका में खाली पदों के लिए निकाली है। कैंडिडेट्स इसके लिए ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लिकेशन (ORA) के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। 10 अगस्त से रिक्रूटमेंट पोर्टल भी खुल गया है और ऑनलाइन फॉर्म फिलिंग शुरू हो गई है।

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट 2026

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने किस पद के लिए कितनी रिक्तियां निकाली हैं और उसके लिए योग्यता क्या मांगी गई है ये डिटेल्स आप नीचे टेबल से देख सकते हैं।

पद वैकेंसी योग्यता
कोर्ट मैनेजर (ग्रुप बी) 05 किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ एमबीए (MBA) की हो। साथ में प्रोसेस मैनेजमेंट या आईटी सिस्टम मैनेजमेंट या ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट या फाइनेंशियल मैनेजमेंट में 3 साल काम का अनुभव हो।
क्लर्क (ग्रुप सी) 141 मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री, कंप्यूटर ऑपरेटिंग, विंडो और लिनुक्स, ऑपरेटिंग सिस्टम आदि की नॉलेज और टाइपिंग आती हो। इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट इऔर हिन्दी में 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से टाइपिंग आती हो। टाइपिंग टेस्ट क्वालिफाई कर सकें।
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (ग्रुप सी) 79 ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो। कैंडिडेट्स स्टेनोग्राफी टेस्ट (इंग्लिश में) में 80 शब्द प्रति मिनट ट्रांस्क्रिप्शन से क्वालिफाई कर सकें। टाइपिंग टेस्ट भी पास करना होगा।
ड्राइवर (ग्रुप सी) 09 मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। वैलिड LMV लाइसेंस हो साथ में तीन साल का ड्राइविंग एक्सपीरियंस होना चाहिए।
प्रोसेस सर्वर (ग्रुप डी) 65 मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो।
चपरासी/ऑर्डरली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी/चौकीदार-कम सफाई कर्मचारी आदि (ग्रुप डी) 89 12वीं पास की हो।
कुल 388

उम्र कितनी होनी चाहिए?

कोर्ट मैनेजर की पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए 25-35 वर्ष तक उम्र रखी गई है। इसके अलावा अन्य पद के लिए अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों की उम्र 18-45 वर्ष तक होनी चाहिए। वही हिमाचल प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, पीएच उम्मीदवार 18-50 वर्ष तक आवेदन के योग्य हैं। राज्य के सरकारी कर्मचारी भी 50 वर्ष तक इस वैकेंसी में शामिल हो सकते हैं। अधिकतम उम्र में हिमाचल प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी को 5 साल की छूट मिलेगी।

HP Recruitment 2026 Notification PDF

हाई कोर्ट चपरासी-क्लर्क को सैलरी कितनी मिलेगी?

इस भर्ती में ग्रुप बी से लेकर ग्रुप डी तक सभी के पदों पर भर्ती की जा रही है। सभी के लिए सैलरी भी अलग-अलग तय की गई है।

  • कोर्ट मैनेजर को पे लेवल-16 के मुताबिक 48,700- 1,54,300/- रुपये मंथली सैलरी मिलेगी।
  • क्लर्क को पे लेवल-03 पर 20,200-64,000/- रुपये पे मैट्रिक्स प्रति माह वेतन मिलेगा।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-III को पे लेवल-06 पर 25,600-81,200/- रुपये और ड्राइवर की लेवल-05 पर 21,300-67,800/- मंथली सैलरी होगी।
  • प्रोसेस सर्वर को पे-लेवल 1 को 18,000-56,900/- रुपये और चपरासी/चौकीदार/सफाई कर्मचारी/चौकीदार कम-सफाई कर्मचारी को पे-लेवल 01 पर 18,000-56,900/-रुपये सैलरी तय की गई है।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?

आवेदन के लिए (अनारक्षित) उम्मीदवारों को 450 रुपये एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। वहीं हिमाचल प्रदेश के एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीएच कैंडिडेट्स के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। आवेदन के दौरान एप्लिकेशन फीस भरना अनिवार्य है, इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा। ध्यान रखें कि फॉर्म भरते समय हर स्पेलिंग और जानकारी सही भरें। फॉर्म भरने के दौरान फोटो 20 से 50kb में , हस्ताक्षर 10-20kb , 10वी की मार्कशीट 100-500 kb में और अन्य दस्तावेज 100kb से 2 mb में अपलोड करने होंगे।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।

और पढ़ें