TRAI Vacancy 2026: फ्रेशर्स को मिल रही ₹80000 सैलरी वाली जॉब, 27 अगस्त तक खुली रहेगी एप्लिकेशन विंडो – trai recruitment 2026 for associate consultant post freshers can apply check eligibility age salary last date details


Jobs for Freshers: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फ्रेशर्स के लिए जॉब निकाली है। नई दिल्ली में जॉइनिंग होगी। इसके लिए कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू कर दिए हैं।

trai vacancy 2026
trai vacancy 2026, (फोटो क्रेडिट- Magnfic)
TRAI Recruitment 2026: फ्रेशर हैं और अच्छी जॉब ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए गुडन्यूज है। देश में मोबाइल, इंटरनेट, लैंडलाइन, डीटीएच और केवल टीवी सेवाओं से जुड़े नियमों को रेगुलेट करने वाली संस्था TRAI में वैकेंसी निकली है। एसोसिएट कंसल्टेंट के पद भरे जाएंगे। आवेदन के लिए कोई एक्सपीरियंस भी नहीं मांगा गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को काम का कोई अनुभव नहीं है और वो बिल्कुल फ्रेशर हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है।

टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अपने नई दिल्ली हेडक्वार्टर के लिए एसोसिएट कंसल्टेंट (टेक्निकल ईसीई) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। वैकेंसी सर्कुलर आने के बाद कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट vacancies.trai.gov.in पर इस नई भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन भी शुरू हो गए हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स अंतिम तिथि से पहले अप्लाई कर सकते हैं, जो 27 अगस्त 2026 तय की गई है।

एसोसिएट कंसल्टेंट के लिए योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्युनिकेशंस/टेलीकम्युनिकेशंस या इनके कॉम्बिनेशन में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की हो।
  • अगर एमई/एमटेक/एमबीए/पीएचडी की हुई है, तब भी अप्लाई कर सकते हैं।
  • योग्यता के बाद किसी तरह का कोई अनुभव होना अनिवार्य नहीं है।
  • उम्मीदवार की उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए। इसकी गणना विज्ञापन आने की तारीख (6 अगस्त 2026) के आधार पर की जाएगी।

TRAI भर्ती की जरूरी जानकारी

कंपनी टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI)
पद एसोसिएट कंसल्टेंट
डिसिप्लीन टेक्निकल इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई)
वैकेंसी 02
ऑफिशियल वेबसाइट vacancies.trai.gov.in
सैलरी 80,000/-प्रति माह (फिक्स्ड) के साथ 8,000 ट्रांसपोर्ट अलाउंस
कार्यकाल शुरुआत में 1 साल के लिए नियुक्ति होगी। जिसे ट्राई आगे भी बढ़ा सकता है।

इस पद पर जिम्मेदारियां क्या होंगी?

इस पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों की जॉइनिंग शुरुआत में एक साल के लिए की जाएगी। जिसे कंपनी अभ्यर्थी की परफॉर्मेंस और अपनी जरूरत के मुताबिक आगे भी बढ़ा सकती है। काम की अवधि के दौरान इस पोस्ट पर कैंडिडेट्स को अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। इसमें टेलीकॉम, ब्रॉडकास्टिंग इकोसिस्टम में टेक्नोलॉजी और डेवलपमेंट से जुड़ी स्टडी करना। एनालिसिस्स, इंटरनेशनल बेस्ड प्रैक्टिस, इससे जुड़े कंसल्टेंशन पेपर तैयार करना, सिफारिशों पर काम करना, डेटा एनालिसिस आदि शामिल है। इसके अलावा अभ्यर्थी को जो काम दिए जाएंगे, उन्हें भी पूरा करना होगा।

जॉब कैसे मिलेगी?

इस पोस्ट पर उम्मीदवारों का चयन सिलेक्शन कमेटी करेगी। इस दौरान उनकी शैक्षिक योग्यता, अनुभव, बातचीत, इंटरव्यू आदि की ओवरऑल परफॉर्मेंस देखी जाएगी। आवेदन के बाद से ही अभ्यर्थी इनकी तैयारी कर सकते हैं। सेलेक्शन के बाद उम्मीदवारों की जॉइनिंग दिल्ली स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर में होगी।

कहां अप्लाई करना है?

नई वैकेसी में आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता, अगर अनुभव है तो उससे संबंधित सभी तरह के दस्तावेज तैयार कर लें। इसके बाद कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट https://vacancies.trai.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। डाक/ईमेल और अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदन पर विचार विमर्श नहीं किया जाएगा। वेबसाइट के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर Apply Online के लिंक पर जाकर आपको सभी डिटेल्स ध्यान से फिल करनी होंगी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें