HP Police Vacancy 2026: 12वीं पास के निकली नई पुलिस भर्ती, भरे जाएंगे कॉन्स्टेबल के 734 पद, सैलरी भी बढ़िया – hp police recruitment 2026 notification out for male female constable 734 post 12th pass can apply check age salary details


HP Police Constable Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल की नई भर्ती आई है। 12वीं पास महिला और पुरुष अभ्यर्थी 10 जुलाई से इसके फॉर्म भर सकते हैं। मंथली सैलरी शानदार मिलेगी।

police bharti 2026
police constable vacancy 2026, (फोटो क्रेडिट-Istock)
HP Police Constable Recruitment 2026: पुलिस की वर्दी पहनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए नई भर्ती आ गई है। हिमाचल प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट में महिला और पुरुष कॉन्स्टेबल की भर्ती घोषित की गई है। कुल मिलाकर 700 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। इस वैकेंसी का आधिकारिक विज्ञापन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने महिला कॉन्स्टेबल और पुरुष कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया है। पुरुष अभ्यर्थियों को विज्ञापन संख्या 57/7-2026 और महिला अभ्यर्थियों को 58/7-2026 के अंतर्गत अप्लाई करना होगा। फॉर्म भरने के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस 6 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा। अप्लाई करने से पहले हिमाचल प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए योग्यता, उम्र, हाइट से जुड़ी डिटेल्स भी जान लें।

हिमाचल पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए योग्यता

इस पुलिस भर्ती में अप्लाई करने के लिए पढ़ाई, उम्र और हाइट.. ये तीन मानक पूरे करना सबसे जरूरी है।

  • शैक्षिक योग्यता: महिला और पुरुष अभ्यर्थी जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के स्कूल बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास की हो। वो आवेदन के योग्य होंगे। हिमाचल प्रदेश के मूल निवासियों पर यह शर्त लागू नहीं होगी।
  • एज लिमिट: कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र जनरल/ ईडब्ल्यूएस/वार्ड के एक्ससर्विसमैन के लिए 25 वर्ष, एससी/एसटी/ओबीसी/एक्ससर्वमैन वार्ड के ओबीसी/एससी/एसटी 27 वर्ष, होमगार्ड जनरल/ओबीसी ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी गोरखा अधिकतम 28 वर्ष तक आवेदन के पात्र होंगे।
  • महिलाओं की हाइट: जनरल/ईडब्ल्यूएस/वार्ड के एक्स-सर्विसमैन ओबीसी, होमगार्ड कैंडिडेट्स की हाइट 5’2 होनी चाहिए। एससी/एसटी/एक्ससर्विसमैन गोरखा और इसी कैटेगिरी के होमगार्ड अभ्यर्थियों की लंबाई 5’0 भी मान्य होगी।
  • पुरुष की हाइट: जनरल/ईडब्ल्यूएस, ओबीसी होमगार्ड सभी कैटेगिरी के पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 5’6 होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी/होमगार्ड अभ्यर्थी 5’4 लंबाई होने पर भी फॉर्म भर पाएंगे।
  • सीना: पुरुष अभ्यर्थियों की सीने की मेजरमेंट भी की जाएगी। जनरल/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी, ओबीसी एक्ससर्विसमैन, जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस होमगार्ड उम्मीदवारों का सीना 31′ x 32′ होना चाहिए। रिजर्व कैटेगिरी के लिए यह 29”x 30” भी एलिजिबल होगा।

HP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की डिटेल्स

भर्ती आयोग हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPSC)
पद कॉन्स्टेबल
कुल रिक्तियां टोटल 734 (महिला- 243, पुरुष- 491)
ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in
आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026
योग्यता 12वीं पास
रिक्रूटमेंट प्रोसेस फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल
सैलरी पे बैंड लेवल-3 (₹20200-₹64000)
पुरुष कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन ​HP Police Constable Notification 2026 PDF Male
महिला कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन ​HP Police Constable Notification 2026 PDF Female
अप्लाई करने का लिंक HP Police Vacancy 2026 Apply Online Link

4 चरणों में सेलेक्शन

  • फिजिकल टेस्ट: भर्ती में प्राप्त हुए फॉर्म के आधार पर कैंडडेट्स को सबसे पहले स्टेज में फिजिकल टेस्ट देना होता है। इसके दो चरण है, शारीरिक मानक (PST) और शारीरिक दक्षता (PET)। पीएसटी में कैडिडेट की हाइट मेडिकल ऑफिसर द्वारा चेक किया जा जाती है और इसके आधार पर मार्क्स मिलते हैं। इसके बाद पीईटी होता है। जिसमें लड़कों को 1500 मीटर और लड़कियों को 800 मीटर की रेस लगानी होगी। इसके अलावा हाई जंप, 100 मीटर की रेस और ब्रॉड जंप भी क्लियर करनी होगी। फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट जारीहोगा। जिसके बाद अगले स्टेज में रिटन एग्जाम होगा।
  • लिखित परीक्षा: दो घंटे का रिटन एग्जाम लिया जाएगा। जिसमें 90 मार्क्स के 90 ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे। 5 विकल्प होंगे। अगर आपको A B C D में से कोई भी विकल्प नहीं चुनना है तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी को ऑप्शन E का गोला भरना होगा। हर गलत उत्तर और खाली विकल्प के लिए 0.25 की नागेटिव मार्किंग रखी गई है। फाइनल मेरिट लिस्ट ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग टेस्ट, हाइट और एनसीसी सर्टिफिकेट को मिलाकर 100 अंकों के आधार पर बनेगी।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन: रिटन एग्जाम के बाद रिजल्ट में मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए सेलेक्ट अभ्यर्थियों के नाम होते हैं।

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती में कैसे अप्लाई करें?

योग्यता और जरूरी जानकारी जानने के बाद जो अभ्यर्थी इस वैकेंसी में अप्लाई करना चाहते हैं, वो खुद आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके स्टेप्स यहां बताए गए हैं-

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
  • यहां Recruitment सेक्शन में आपको Online Time Registration प्रोसेस पूरा करना होगा।
  • अगर आप पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो लॉगइन करें। नए यूजर हैं, तो New Registration के लिंक पर जाएं।
  • अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर के साथ अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट कर लें।
  • अब वेबसाइट पर जाकर फिर से लॉगइन करें। यहां जो कॉलम रजिस्ट्रेशन के अलावा खाली बचते हैं, उनमें अपनी सभी जानकारियां ध्यान से भरते जाएं।
  • 10वीं 12वीं मार्क्स, उम्र, जन्मतिथि, कैटेगिरी, पता, मूल निवासी और अन्य मांगी गई डिटेल्स ध्यान से भरें।
  • इनसे जुड़े डॉक्यूमेंट्स भी आपको सही साइज में अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

फिजिकल टेस्ट और अन्य डिटेल्स आयोग की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित की जाएंगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को यही विजिट करने की सलाह दी जाती है।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें