HPCL Vacancy 2026: हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में फ्रेशर्स के लिए ऑफिसर बनने का मौका, ₹2.80 लाख तक मिलेगी सैलरी – hpcl recruitment 2026 for freshers and experinced professionals 116 post check eligibility age salary apply online last date


HPCL Vacancy 2026 Last Date: हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को फ्रेशर्स और अनुभवी लोगों की जरूरत है। यहां विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। 20 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं।

hpcl vacancy 2026 apply
एचपीसीएल भर्ती 2026 लास्ट डेट, (फोटो क्रेडिट-hindustanpetroleum.com/photogallery)
HPCL Recruitment 2026: फ्रेशर अभ्यर्थी जो अच्छी जॉब ढूंढ रहे हैं, उन्हें हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में ऑफिसर की नौकरी लेने का चांस मिल रहा है। एचपीसीएल ने फ्रेशर्स और अनुभवी लोगों के लिए वैकेंसी निकाली है। सभी पद ऑफिसर लेवल के हैं, जिसके लिए अभ्यर्थी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है, इससे पहले ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने जूनयिर एग्जीक्यूटिव केमिकल और जूनियर एग्जीक्यूटिव फायर एंड सेफ्टी की पोस्ट के लिए फ्रेशर्स की हायरिंग कर रहा है। इन दोनों पोस्ट के लिए कोई भी अनुभव नहीं चाहिए। जो अभ्यर्थी शैक्षिक योग्यता और एज लिमिट के क्राइटेरिया को पूरा करते हैं, वो आवेदन के योग्य हैं। इसके अलावा सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर, डिप्टी जनरल, सीनियर मैनेजर इकोनॉमिस्ट, डिप्टी जनरल आदि के पद भी भरे जाएंगे। इन सभी के लिए अनुभव मांगा गया है।

HPCL Bharti 2026: पोस्ट वाइज वैकेंसी

पद वैकेंसी योग्यता और अनुभव
जूनियर एग्जीक्यूटिव केमिकल 37 केमिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का फुल टाइम रेगुलर डिप्लोमा (कोई अनुभव नहीं चाहिए)
जूनियर एग्जीक्यूटिव फायर और सेफ्टी 17 साइंस ग्रेजुएट और फायर एंड सेफ्टी में डिप्लोमा के साथ हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस (कोई अनुभव नहीं चाहिए)
सीनियर ऑफिसर सेल्स (रिटेल/ल्यूब्स/डायरेक्ट सेल्स/LPG) 52 मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन/केमिकल/सिविल इंजीनियरिंग में 4 साल की फुल टाइम डिग्री और 2 साल का फुल टाइम रेगुलर एमबीए या पीजीडीएम, 2 साल का अनुभव
असिस्टेंट मैनेजर -प्रोजेक्ट और मैनेजर प्रोजेक्ट 05 सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ 6/9 साल का अनुभव
चीफ मैनेजर-टेक्निकल सर्विस (स्पेशलिटि केमिकल्स), डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) टेक्निकल सर्विसेस (स्पेशिलिटी केमिकल्स) 01 केमिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम कोर्स के साथ 15-18 साल का अनुभव
सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर इकोनॉमिस्ट, डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) इकोनॉमिस्ट 01 इकोनॉमिक्स/अप्लायड इकोनॉमिक्स/एनर्जी प्लानिंग आदि 2 साल की पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री के साथ 12-18 साल का अनुभव
डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM), गैस सोर्सिंग और मार्केटिंग 02 इंजीनियरिंग के साथ 2 साल का एमबीए 18-21 साल का अनुभव
डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) सेल्स एंड मार्केटिंग, जनरल मैनेजर (GM) सेल्स एंड मार्केटिंग, चीफ जनरल मैनेजर (CGM) सेल्स एंड मार्केटिंग 01 केमिकल इंजीनियरिंग में 4 साल की फुल टाइम रेगुलर इंजीनियरिंग डिग्री के साथ 18-24 साल का अनुभव
कुल 116

HPCL Jobs 2026: एज लिमिट और सैलरी

  • फ्रेशर्स: इस भर्ती में दो पद फ्रेशर्स के लिए हैं, जूनियर एग्जीक्यूटिव केमिकल और फायर एंड सेफ्टी। जिसके लिए आवेदन की अधिककम उम्र 25 वर्ष तय की गई है।
  • अनुभवी पोस्ट: अनुभवी पदों के लिए पोस्ट वाइज ऊपरी एज लिमिट तय की गई है। यह 29 वर्ष से लेकर 54 वर्ष तक रखी गई है। पदानुसार विस्तार से आप इसकी जानकारी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।
  • सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 30,000- 2,80,000/- प्रति माह तक वेतन मिलेगा। यह पोस्ट वाइज अलग-अलग तय किया गया है।
  • ऑफिशियल नोटिफिकेशन: HPCL Recruitment 2026 Notification PDF
  • अप्लाई करने का लिंक:HPCL Vacancy 2026 Apply Online

हिन्दु्स्तान पेट्रोलियम में जॉब कैसे मिलेगी?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पद के अनुरूप लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, साइकोमेट्रिक असेसमेंट, स्किल टेस्ट, पर्सनल/टेक्निकल इंटरव्यू, फिजिकल फिटनेस एफिशिएंसी टेस्ट आदि के जरिए किया जाएगा। कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी सूचना समय-समय पर जारी करेगी। आवेदन पत्र भरने के बाद आपको वेबसाइट पर नजर रखनी होगी।

HPCL भर्ती में कैसे अप्लाई करें?

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की इस भर्ती का फॉर्म दो भागों में भरना होगा। रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन एप्लिकेशन। इसके लिए आप नीचे बताए स्टेप्स भी फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाएं।
  • यहां Career सेक्शन में जाकर जॉब ओपनिंग्स वाले कॉलम में जाएं।
  • आपको संबंधित भर्ती से जुड़ी डिटेल्स नजर आएंगी। यहीं Apply Online का लिंक भी मिलेगा।
  • फॉर्म भरने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा करना होगा।
  • इसके लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी की डिटेल्स फिल करें। रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट होने के बाद फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ना होगा।
  • जिस पोस्ट पर अप्लाई कर रहे हैं, उसे चुनें। इसके बाद अपनी पर्सनल, एजुकेशनल, प्रोफेशनल और अन्य डिटेल्स भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • फीस भरें और फॉर्म फाइनल सबमिट होने के बाद प्रिंट आउट निकाल लें। इसे भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक अपने पास संभाल कर रखें।

फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्लयूएस कैंडिडेट्स को 1000/- रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। एससी, एसटी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें